फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   17 and 33 candidate was nominate in chunav

छात्रसंघ चुनाव: एपीएन में 33 व केडीसी में 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

Wed, 01 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
17 and 33 candidate was nominate in chunav
एपीएन में 33 व केडीसी में 17 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव : एपीएन में सात व केडीसी चार पदों पर होना है चुनाव
आज पर्चा वापसी के साथ अंतिम सूची प्रकाशित करने के लिए तिथि निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपीएन व केडीसी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव लिए बुधवार को नामांकनपत्र दाखिल किए गए। केडीसी में चार पदों के सापेक्ष 17 व एपीएन में सात पदों के सापेक्ष 33 पर्चे दाखिल किए गए। जांच के बाद स्वीकृत नामांकन पर्चों की सूची बृहस्पतिवार को प्रकाशित की जाएगी। इसी दिन नामांकन पत्रों को वापस भी लिया जाएगा। दोनों महाविद्यालयों में दिनभर बड़ी संख्या में प्रशासन व पुलिस बल मौजूद रहा।
छात्रसंघ चुनाव के लिए 29 और 30 को नामंकन पत्र वितरित किया गया था। दोनों दिनों में एपीएन में 100 और केडीसी में 24 पर्चे वितरित किए गए। बुधवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक नामांकन दाखिल किया गया। नामांकन दाखिल करने दावेदार अपने समर्थकों के साथ महाविद्यालय तक पहुंचे। परिसर के अंदर सिर्फ प्रत्याशियों को जाने की अनुमति मिली। समर्थकों को गेट के बाहर ही रोक दिया गया। एपीएन चुनाव अधिकारी डॉ. राजेंद्र बौद्ध ने बताया कि नामांकनपत्र दाखिल करने के लिए तीन काउंटरों पर 15 कर्मचारी तैनात किए गए थे। केडीसी चुनाव अधिकारी डॉ. गोपालजी कुशवाहा ने बताया कि नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से पूरा हो गया। अंतिम सूची का प्रकाशन बृहस्पतिवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
एपीएन में अध्यक्ष पद पर नौ प्रत्याशी
एपीएन पीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए नौ प्रत्याशियों ने नामांकनपत्र दाखिल किया है। इसमें आदित्य विक्रम सिंह, अंशुल चौधरी, करन चौधरी, जीशान फारुकी, शिवम श्रीवास्तव, अंकुर पांडेय, आशुतोष तिवारी, दिनेश त्रिपाठी व दिनेश कुमार शामिल हैं। वहीं उपाध्यक्ष के लिए मोहम्मद मोहसिन, अखिलेश यादव, देवेंद्र कुमार और महामंत्री के लिए सुजीत कुमार, मोहम्मद हारिस और शिवम तिवारी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पुस्तकालय मंत्री के लिए मनोज कुमार चौधरी, निखिल भास्कर, मो. ऐहसानुल्लाह, कृष्ण चौधरी, मो. आलम ने पर्चा दाखिल किया। कला संकाय प्रतिनिधि के लिए राजकुमार, ओसमा, आजाद, वसुधा चौधरी, वाणिज्य संकाय के लिए देवांश पांडेय, नदीम अहमद खान, देवव्रत मिश्रा, अनुद्राक्ष पांडेय और विधि संकाय के लिए ज्ञानेंद्र चौधरी, शिवा सिंह, अमर कुमार, अखिलेश कुमार, विनोद कुमार शुक्ल ने नामांकनपत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
केडीसी में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर छह-छह प्रत्याशी
केडीसी में अध्यक्ष पद के लिए अमित गौड़, अमित कुमार विक्की, उज्ज्वल पांडेय, अखिलेश भट्ट, सुयश प्रताप सिंह, आशुतोष दूबे, उपाध्यक्ष के लिए प्रशांत पांडेय, अजय कुमार पाल, विकास चौधरी, अंशी देवी, सुधीर कुमार मिश्र, मनोज कुमार यादव, महामंत्री के लिए आयुष पांडेय, राहुल चौधरी, अमर पांडेय, पुस्तकालय मंत्री के लिए सूरज कुमार शुक्ला व दशरथ नंदन मिश्र ने पर्चा दाखिल किया।
----------
तीन मिनट की देरी के कारण नहीं जमा हुआ पर्चा
एपीएन पीजी कॉलेज गेट पर 1.30 बजे के बाद कई छात्रनेता धरने पर बैठ गए। छात्र नेताओं ने महाविद्यालय प्रबंधन पर आरोप लगाया कि नामांकन पत्र दाखिल करने में भेदभाव किया जा रहा है। सदर एसडीएम व सीओ के समझाने पर जब छात्र नहीं माने तो एडीएम अभय कुमार मिश्रा को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। एडीएम ने बताया कि पर्चा दाखिल करने के बाद कुछ छात्र दो-तीन मिनट देर से पहुंचे और उनके पर्चे के साथ सभी प्रमाण पत्र भी नहीं लगे थे। इससे वे नामांकनपत्र दाखिल करने से वंचित रह गए। छात्र नेताओं समझाकर शांत करा दिया गया है।
छात्रसंघ की राजनीति का चढ़ने लगा पारा
नामांकन के बाद छात्रनेताओं ने रैली निकालकर दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के दोनों नामचीन महाविद्यालयों एपीएन व केडीसी में बुधवार को छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इस दौरान युवाओं ने दमखम के साथ अपने समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में जलूस निकालकर जमकर नारेबाजी की। एपीएन व केडीसी सात को छात्रसंघ चुनाव होना है।

नामांकन के बाद छात्रसंघ की राजनीति का पारा चढ़ने लगा है। जगह-जगह प्रत्याशियों के समर्थक बुधवार को प्रचार करते दिखे। नामांकनपत्र दाखिल करने के बाद प्रत्याशियों ने वाहनों से रैली निकालकर अपना दमखम दिखाया। 1.30 बजे के बाद पूरे शहर की सड़कें प्रत्याशियों के प्रचार पंफलेट्स से भर गईं। चार पहिया वाहनों और बाइक की लंबी कतार के कारण कंपनीबाग, फव्वारा, मालवीय रोड, रोडवेज, गांधीनगर आदि स्थानों पर जाम जैसे हालात बन गए। हालांकि पुलिस हर नाके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति संभाले रखी। समर्थकों ने जगह-जगह नारेबाजी कर पंफलेट्स उड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed