{"_id":"5c6afe34bdec2237d60147fa","slug":"161550515764-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में गूंजा पाक मुर्दाबाद का नारा, विरोध में फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में गूंजा पाक मुर्दाबाद का नारा, विरोध में फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक मुर्दाबाद का नारा लगाकर जलाया पुतला
पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलवामा में फिदायीन हमले की आग ठंडी पड़ने का नाम नहीं ले रही है। एक ओर जहां शहीदों को श्रद्धांजलि का क्रम जारी है, वहीं, दूसरी ओर शहर से लेकर गांव तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए जा रहे हैं। हर कोई इस घटना से दुखी है और इसका बदला लेने की मांग तेज होती जा रही है।
साऊंघाट प्रतिनिधि के अनुसार हमले के विरोध में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परसा जाफर, मुजेहना, प्लास्टिक कॉम्पलेक्स चौराहे पर आक्रोशित लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। अपना दल के पीसी पटेल, श्याम सुंदर पटेल, बाबूलाल आदि ने यहां प्रदर्शन का नेतृत्व किया। परसा चौराहे पर भाजयुमो नेता अभिषेक कुमार नेतृत्व में लोगों ने पाक प्रधानमंत्री के विरोध में प्रदर्शन कर पुतला फूंका। इस मौके पर धर्मराज गुप्ता, परशुराम चौधरी, नारंग चौधरी, देवानंद पांडेय, अमर आदि मौजूद रहे। मुंडेरवा मार्ग पर प्लास्टिक कॉम्पलेक्स चौराहे पर भी पाक प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार कांग्रेस के राम नरायन मिश्र की अगुवाई में देर शाम कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर आलोक मिश्रा, विवेक, प्रशांत नारायण, धर्मेन्द्र नारायण मिश्रा, महेंद्र नारायण आदि मौजूद रहे। रामसुख शिक्षण संस्थान हियारूपुर के छात्रों ने छात्र नेता अभिषेक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में चपलांव गोदाम से शहीद स्मारक छावनी तक साइकिल यात्रा निकालकर राजा जालिम सिंह चौराहे पर पहुंच कर पुतला जलाया और पाक प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर हनुमान वर्मा, मुन्ना सिंह, पिंटू वर्मा, आजाद वर्मा, राजन श्रीवास्तव, माता प्रसाद गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।
विज्ञापन
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संघ सल्टौआ इकाई ने शोकसभा का आयोजन किया। शोकसभा में वीर सपूतों को श्रद्धांजलि दी। शोकसभा जिला संयुक्त मंत्री विजय प्रकाश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ल, ब्लॉक अध्यक्ष राम भरत वर्मा, मंत्री बब्बन पांडेय, जिला संगठन मंत्री अवनीश त्रिपाठी, ब्लॉक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, रमेश चौधरी, संयुक्त मंत्री चन्द्रशेखर पांडेय ने संबोधित किया। हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी पर शिक्षकों ने पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। दो मिनट मौन रखकर अमर सपूतों को याद किया। इस मौके पर संतोष कुमार शुक्ला, गिरिजेश बहादुर सिंह, संतोष कुमार शुक्ला, डॉ योगेश कुमार सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, काशीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र प्रजापति गांव में शशिकांत गौतम, मनु चौरसिया के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। भीटिया चौराहे पर विकास सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पुतला दहन किया गया। पुरानी बस्ती के एनएच 28 नेशनल हाईवे हड़िया चौराहा से पांडेय बाजार तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार चरकैला बाजार स्थित जेपी एकेडमी के बच्चों ने आतंकवाद के विरोध में रैली निकाली। रैली विद्यालय परिसर से चलकर चरकैला कस्बे के एक छोर से दूसरे छोर तक चली। रैली के अंत में चरकैला तिराहे पर बच्चों ने आतंकवाद का पुतला भी जलाया। प्रबंधक मनोज कुमार खरे के नेतृत्व में आयोजित रैली में जम्मू कश्मीर से तत्काल धारा 370 हटाए जाने की मांग की। इस मौके पर विद्यालय के उपाध्यक्ष पवन कुमार खरे के अलावा शिक्षक दीपक, उत्कर्ष, कार्तिक, अंकित, अब्दुल भाई, सत्यम, संजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार गोविंदपारा गांव में प्रधान संतोष पाठक की अगुवाई में हजारों ग्रामीणों ने महुलानी से लेकर पंडूल घाट तक कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साकेत पब्लिक स्कूल विशेषरगंज के डायरेक्टर राकेश पांडेय की अगुवाई में शोकसभा व रैली निकाली गई तुर्की पुर में लोगों ने कैंडल मार्च कर व हाथों में तिरंगा लेकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।
भाकियू नेताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाया
भानपुर। श्रीनगर के पुलवामा में फिदायीन हमले में शहीदों को श्रद्धांजलि और पाकिस्तान का पुतला फूंकने का क्रम लगातार चल रहा है। सोमवार को भाकियू भानु गुट ने तहसील परिसर में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। पाकिस्तान और आतंकवादी मसूद अजहर का पुतला जलाया। किसान नेताओं ने भारत सरकार से शीघ्र ही आतंकवादियों और पनाहदाता पाकिस्तान पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर रामनरायन चौधरी, सुभाष तिवारी, कपिल देव चौधरी, विजय बहादुर मौर्या, रमेश चन्द्र चौधरी, पतिराम, राम कृपाल, धर्मराज चौधरी, जगराम, राम सुभग, चन्द्रिका प्रसाद, राम उजागिर, राम चन्दर, दया राम मौजूद रहे। वहीं, निजी विद्यालय के बच्चों ने तहसील मुख्यालय तक पैदल मार्च कर पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद बंद करो के नारे लगाकर विरोध जताया। इसमें सभी छात्र और शिक्षक शामिल रहे।
पाकिस्तान मुर्दाबाद...मुर्दाबाद...मुर्दाबाद
आतंक को जड़ से मिटाने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पुलवामा में हुई आतंकी घटना की चिंगारी दिन-ब-दिन आग बनती जी रही है। लोग घरों से सड़कों पर निकल रहे हैं। देश का बच्चा-बच्चा पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगा रहा है। हर कोई पाकिस्तानपरस्त आतंकियों पर कार्रवाई की मांग कर रहा है।
अखिल भारतीय मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक संघ के बैनर तले मदरसा शिक्षक विकास भवन गेट पर इकट्ठा हुए। पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाते हुए पाक प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला जलाया। जिलाध्यक्ष मेहंदी हसन की अगुवाई में शिक्षकों ने शहर में रैली भी निकाली और शहीदों के लिए दो मिनट का मौन भी रखा। मेहंदी ने कहा कि आतंकवाद अब बर्दाश्त नहीं है, पाकिस्तान से युद्ध लड़कर इस्लामाबाद पर तिरंगा फहराया जाए और आतंकवादियों को जड़ से मिटा दिया जाए। इस दौरान एजाज अहमद, अब्दुल कादिर, शकील अहमद, सरवरे आलम, नईम, आरिफ, इलियास, अकरम, इरफान, सुजात, शाहिद, सत्तार, अफसर अहमद, नूर मोहम्मद, हफीज अहमद, नौसाद, जमील, फिरोज, मकबूल, तरन्नुजहां, मोहम्मद हुसैन, हुसैन अहमद, कलीम, डॉ अतीक, जावेद अहमद आदि मौजूद रहे। पेंशनर एसोसिएशन की बैठक जलालुद्ीन कुरैशी की अध्यक्षता में हुई। जहां आतंकी हमले की निंदा की गई। शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणविजय सिंह, ईश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेमशंकर लाल, विशुनचंद्र श्रीवास्तव, रामूर्ति चौधरी, सफाकत अली, रामजगत चौधरी, छोटेलाल आदि मौजूद रहे। मारवाड़ी युवा मंच की ओर से शहर में कैंडल मार्च निकाली गई। पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। इस दौरान विवेक अग्रवाल, राजेंद्र मोदी, विक्की गाडिया, बिल्लू अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित गाडिया, मोहित गाडिया, नीजर, अनुज मोदी, सुमित, प्रिंस गोयल आदि मौजूद रहे। अर्जक संघ ने जिलाध्यक्ष गौरीशंकर की अध्यक्षता में बैठक कर आतंकी घटना की निंदा की। इस दौरान जिला मंत्री सिद्धार्थनाथ प्रजापति, किशोरी लाल, संत रविदास, अनिल कुमार, उमेशचंद्र वर्मा, राम प्रकाश पटेल आदि मौजूद रहे। रामदौर मिश्र विद्यालय दसकोलवा के छात्रों ने मौन रैली निकाल शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान द्वारिकाधीश चैरिटेबल ट्रस्ट, श्री शिव शक्ति पीठ शोध सेवा संस्थान, मरमोधरमा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रैली निकाली गई। भारत माता की जय के नारे लगाए गए। इस दौरान बब्लू दूबे, कौशल मिश्रा, सुलतान बाबा, अजय, राकेश मिश्रा, शालिनी, शिवानी, सरिता, ऋचा, विनय, सुमित आदि मौजूद रहे। दुर्गेश कुमार मिश्र सेवा संस्थान की बैठक महाराणा प्रताप चौक के निकट साहित्यकार सत्येंद्रनाथ मतवाला की अध्यक्षता में हुई। जहां शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान डॉ त्रिभुवन प्रसाद मिश्र, डॉ वीके वर्मा, डॉ राम कृष्णलाल जगमग, श्याम प्रकाश शर्मा, डॉ कमलेश पांडेय, आतिश सुल्तानपुरी, डॉ राममूर्ति चौधरी, विनय श्रीवास्तव, ओम प्रकाश द्विवेदी, पंकज सोनी आदि मौजूद रहे।