फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   साड़ के हमले में बुजुर्ग घायल

साड़ के हमले में बुजुर्ग घायल

Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
साड़ के हमले में बुजुर्ग घायल
साड़ के हमले में बुजुर्ग घायल
विज्ञापन

देईसाड़ का मामला, ग्रामीणों में दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसाड़ में साड़ों ने लोगों में दहशत पैदा कर दी है। शुक्रवार शाम को एक बजुर्ग पर साड़ ने हमला बोल दिया। गंभीर घायल को निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। देईसाड़ में ही दो दर्जन से अधिक छुट्टा सांड़ घूमते रहते हैं, जिससे गांवों से बाहर व चौराहों पर आवश्यक कार्य से निकलना भी छोटे बच्चों और महिलाओं के लिए मुश्किल हो गया है। वह आए दिन किसी न किसी पर हमला बोल रहे हैं। शुक्रवार शाम 60 वर्षीय परमात्मा प्रसाद यादव शौच से वापस घर आ रहे थे कि पीछे आ धमके सांड़ ने हमला कर दिया। गिरने के बाद भी साड़ हमलावर बना रहा। सिर और कमर में काफी चोटे लगीं हैं। चीख पुकार पर दौड़े लोगों ने परमात्मा प्रसाद को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इससे पहले गांव के बालकेस यादव पर भी साड़ ने हमला कर घायल कर दिया था। चौराहों पर निकलने वाले युवक भी दहशत में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed