{"_id":"5952463e4f1c1b00398b4811","slug":"161498564158-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुछ अधिकारी साजिश रच रहे हैं: विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुछ अधिकारी साजिश रच रहे हैं: विधायक
Updated Tue, 27 Jun 2017 05:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले किसी भी दशा में बख्शे नही जाएगे। कुछ अधिकारी अफवाह फैलाकर सरकार को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। जल्द ही चिन्हित कर उन्हें हटवाया जाएगा।
यह चेतावनी महादेवा विधायक रवि सोनकर ने मंगलवार को गायघाट स्थित झारखंडेश्वर नाथ मंदिर में भाजपा द्वारा ब्लॉक स्तरीय जनकल्याण सम्मेलन में दी। विधायक ने कहा कि भोले भाले किसानों को मिट्टी खनन पर परेशान किया जा रहा है। हमें सूचना दें उत्पीड़न नहीं होने पाएगा। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता से उठाने की अपील की। विधायक ने कहा कि प्रथम वर्ष में प्राप्त 68 लाख की विधायक निधि क्षेत्र में बारात घर बनाने के लिए जारी किया गया है। कलवारी क्षेत्र में नई तहसील व नए विद्युत उपकेंद्र के निर्माण जल्द कराया जाएगा। सभा को शास्त्री दीनानाथ त्रिपाठी, विष्णु दत्त शुक्ल, बलराम गौड़, सूर्य नारायण मिश्र, उग्रसेन पाल, प्रेम नारायण आजाद, रसीद अहमद, डॉ लालजी आजाद, महेश सोनकर आदि ने भी संबोधित किया। मंडल अध्यक्ष मनीष तिवारी, त्रिलोकी दुबे, सुरेश मिश्र, जनार्दन तिवारी, उमा शंकर ओझा, सियाराम वर्मा, जगदीश मद्धेशिया, मनोज पासवान, शकुन्तला चौधरी, पंकज शुक्ला, अंकुर पाल, इंद्रजीत चौधरी, सुमित शुक्ला सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।