{"_id":"594660604f1c1b22628b48bb","slug":"161497784416-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेटवर्क सक्रिय करने मे जुटे खाद्यान्न माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेटवर्क सक्रिय करने मे जुटे खाद्यान्न माफिया
Updated Sun, 18 Jun 2017 04:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन व प्रशासन की सख्ती से चुप्पी साधे बैठे खाद्यान्न माफिया अब फिर से सक्रिय होने लगे हैं। जिम्मेदारों व कोटेदारों की सांठगांठ से माफिया गरीबों का अनाज काला बाजार में झोंक कर जेब गरम करने लगे हैं। मुंडेरवा क्षेत्र में 15 जून को पुलिस ने पीडीएस का खाद्यान्न पकड़ा। जो कोटा की दुकान पर जाना था, मगर इसे दुकान पर पहुंचने से पहले ही बेंच दिया गया। हालांकि इस प्रकरण की जांच चल रही है मगर इस बरामदगी ने एक बात साफ कर दी कि खाद्यान्न माफिया नकेल ढीली पड़ने के बाद फिर से पांव पसारने लगे हैं।
जिले में गरीबों के अनाज पर माफियाओं का कब्जा था, मगर इस नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पूर्व डीएम मधुशालिनी ने टीम बना कर कार्रवाई कराई। उस दौरान एक पीडीएस गोदाम से करोड़ों का अनाज गायब पाया गया, जिस पर खाद्यान्न माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई हुई। इसके बाद बनकटी, हर्रैया, परशुरामपुर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में ताबड़तोड़ छापामारी हुई। प्रदेश की सत्ता बदली तो इसका फायदा उठाने के लिए खाद्यान्न माफिया फिर से सक्रिय हो उठे हैं।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी: डीएसओ
जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने कहा कि गरीबों के खाद्यान्न के शत प्रतिशत वितरण को लेकर शासन गंभीर है। इसमें कहीं भी कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जो राशन पकड़ा गया है। इसकी जांच की जा रही है। इस मामले में दोषी कतई नहीं बख्शे जाएंगे। कोटेदारों पर नजर रखी जा रही है। कहीं भी खाद्यान्न के काला बाजारी की भनक लगी तो तत्काल कार्रवाई होगी।