फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   16 women players will participate in state level hockey trials

Basti News: राज्य स्तरीय हॉकी ट्रायल में 16 महिला खिलाड़ी लेंगी हिस्सा

Fri, 31 Jan 2025 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 31 Jan 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
16 women players will participate in state level hockey trials
- प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे खिलाड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। प्रदेश स्तरीय जूनियर हाॅकी चयन ट्रायल में बस्ती मंडल से 16 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। इसमें 9 बस्ती तथा सात सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले की खिलाड़ी शामिल हैं। चयनित हाॅकी खिलाड़ी तीन से आठ फरवरी तक गोरखपुर के क्षेत्रीय क्रीड़ांगन में आयोजित प्रदेश स्तरीय हाॅकी चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी।

प्रदेश स्तरीय ट्रायल के लिए जिला और मंडल स्तर पर बीते दिनों प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया था। प्रतियोगिता में बस्ती जनपद से 15 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया। जबकि सात खिलाड़ियों का अन्य जनपद से चयन किया गया। क्रीड़ांगन के खेल सहायक आशुतोष पांडेय ने बताया कि प्रदेश स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता के लिए जनपद से 16 खिलाड़ी चयनित हुई हैं।
विज्ञापन

चयनित हाॅकी खिलाड़ियों में अंकिता प्रजापति, स्वर्णिमा सिंह, आरुषी यादव, आरती गुप्ता, वैष्णवी पांडेय, कोमल सैनी, साध्वी त्रिपाठी, अदिती श्रेया कुश्वाहा, आरती मौर्या, जारा परवीन, सोनी वर्मा, सानिया, विजय लक्ष्मी, अमृता कन्नौजिया और श्रद्धा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाॅकी की प्रशिक्षक स्मिता गुप्ता ने बताया कि जिला स्तर पर हुए हाॅकी प्रतियोगिता में 15 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इनमें से नौ हाॅकी खिलाड़ियों का चयन किया गया है। शेष सात खिलाड़ी मंडल के सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जिले से चयनित की गई हैं।

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed