फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   157 nomonation forms sold first day

शुरू हुई बिक्री, पहले दिन बिके 157 पर्चे

Sun, 29 Oct 2017 11:44 PM IST
basti
basti Updated Sun, 29 Oct 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
157 nomonation forms sold first day
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
बस्ती।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव में प्रथम चरण के लिए चुनाव के लिए पर्चा बिक्री रविवार से शुरू हो गया। पहले दिन एक नगर पालिका और चार नगर पंचायतों के लिए कुल 157 पर्चे प्रत्याशियों ने खरीदे हैं। हालांकि, कहीं भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। ऐसे में दिन भर अधिकारी इंतजार करते रहे।
सदर तहसील में सुबह पर्चा बिक्री का काउंटर खुला तो वहां सन्नाटा पसरा था। दोपहर 12 बजे के बाद प्रत्याशियों की आवाजाही शुरू हो गई। काउंटर पर समय पूरा होने तक अध्यक्ष पद के लिए 11 तो सभासद के लिए 85 प्रत्याशियों ने पर्चा खरीदा। मगर देर शाम तक एक भी नामांकन नहीं हुआ। 
विज्ञापन

हर्रैया प्रतिनिधि के अनुसार तहसील में पर्चा दाखिला को लेकर तैयारी के बीच एक भी प्रत्याशी ने नामांकन तो नहीं किया, मगर अध्यक्ष पद के लिए पांच तथा सभासद पद के पांच प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे। बभनान नगर पंचायत के लिए भी पर्चा खरीदने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया, मगर एक भी नामांकन की सूचना नहीं है। यहां अध्यक्ष पद के लिए छह तो सभासद के 11 प्रत्याशियों ने पर्चों की खरीद की। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नव गठित नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए दो तथा सभासद पद के चार प्रत्याशियों ने कुल छह पर्चे खरीदे। यहां भी नामांकन नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार नवसृजित रुधौली नगर पंचायत में पहले निकाय चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन अधिकारी नामांकन करने वालों की राह देखते रहे, लेकिन एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं हुआ। हालांकि, इस दौरान सदस्य पद के नामांकन के लिए 28 पर्चों की बिक्री जरूर हुई जबकि अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन पत्र नही बिका। यहां नामांकन के लिए अध्यक्ष पद के लिए एक तो सदस्य पद के आवेदन के लिए तीन सहित कुल चार काउंटर बनाए गए हैं। नगर पंचायत के सभी 15 वार्डों को तीन समूहों में रखते हुए प्रत्येक समूह के लिए एक निर्वाचन अधिकारी और दो सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई है।  उपजिलाधिकारी/निर्वाचन अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बताया कि जिन प्रत्याशियों ने जाति प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था और लेखपालों की हड़ताल के चलते उनके प्रमाण पत्र जारी नहीं हो सके थे। वे आवेदन की प्रति लेकर अपने क्षेत्र के कानूनगो से मिले।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed