फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   अब आधार से विद्यालयों होगा बच्चों का नामांकन

अब आधार से विद्यालयों होगा बच्चों का नामांकन

Fri, 07 Jun 2019 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
अब आधार से विद्यालयों होगा बच्चों का नामांकन
अब आधार से विद्यालयों में होगा बच्चों का नामांकन
विज्ञापन

शासन ने बनाई व्यवस्था, जुलाई में कैंप लगाकर बनेगा आधार
कक्षा एक से आठ तक के नामांकित बच्चों का आधार कार्ड जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। परिषदीय व सहायता प्राप्त विद्यालयों में नामांकन को लेकर उठ रहे सवालों पर शासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है। इस सत्र में इन विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों का नामांकन आधार कार्ड से किया जाएगा। शासन ने इसकी व्यवस्था भी बना दी है।

जुलाई में सत्रारंभ होते ही शिविर लगाकर आधार से वंचित बच्चों को कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। यह प्रक्रिया 31 जुलाई तक पूरी की जानी है। जिले में 1747 प्राथमिक, 639 जूनियर हाई स्कूल तथा 382 माध्यमिक विद्यालय हैं। इसमें कक्षा एक से आठ तक लगभग तीन लाख से अधिक बच्चों का नामांकन है, जिसमें केवल अभी तक 25 प्रतिशत बच्चों के पास ही आधार कार्ड है। इन स्थितियों को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार ने सूबे के सभी डीएम को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में संचालित उक्त विद्यालयों में नामांकित बच्चों को आधार कार्ड उपलब्ध कराकर उसे नामांकन प्रक्रिया से जोड़ दें। शासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अब तक नामांकन प्रक्रिया को लेकर तमाम सवाल उठते रहे हैं। इससे बचने के लिए आधार का उपयोग जरूरी है। आधार के माध्यम से जुड़े नामांकित बच्चों को ही वास्तविक रूप से सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा। शासन ने शिक्षकों की विद्यालयों में इसी संख्या के आधार पर नियुक्त किए जाने के भी निर्देश दिए हैं। बीएसए अरुण कुमार ने शासनादेश की पुष्टि करते हुए कहा कि सभी बीईओ को उक्त कार्यक्रम के निर्देश दिए गए हैं कि सत्रारंभ होते ही शिविर का आयोजन कर नामांकित बच्चों का आधार बनवा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed