फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   4.1

4.1

Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
4.1
4.18 लाख किसानों को मिलेगा ‘सम्मान’
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में बदले नियम के बाद दुरुस्त किए जा रहे आंकड़े
पहली किस्त से वंचित किसानों को पोर्टल खुलने का इंतजार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। नये नियम लागू होने के बाद मंडल के चार लाख 18 हजार 816 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का फायदा मिलेगा। इस योजना के दायरे में छूटे हुए सभी किसान इस बार शामिल किए जा रहे हैं। जिन्हें साल में छह हजार रुपये तीन कि स्तों में दिए जाएंगे।
बस्ती जिले के एक लाख 61 हजार 894, सिद्धार्थनगर के एक लाख 37 हजार 550 और संतकबीरनगर के 99 हजार 372 किसान शामिल हैं। पहले दो हेक्टेयर से कम जमीन पर खेती करने वाले किसानों को सालाना छह हजार रुपये तीन किस्तों में मिलने थे। योजना के विस्तार के बाद अब जमीन की सीमा की शर्त लागू नहीं होगी। मंगलवार को प्रमुख सचिव, विभागीय मंत्री और कृषि विशेषज्ञों-वैज्ञानिकों की जिले व मंडल स्तरीय अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए इसे लागू करने के बारे में चर्चा की गई। उप निदेशक कृषि डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पात्र किसानों को दायरे में लाने संबंधी बारीकियां बताई गईं। पोर्टल खुलते ही योजना का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन्हें माना गया अपात्र
केंद्र या राज्य सरकार में अधिकारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/चतुर्थ श्रेणी/समूह डी कर्मचारियों को छोड़कर) एवं 10 हजार से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा अन्य पेशेवर जैसे डॉक्टर, वकील आदि अगर खेती करते हैं तो वे भी लाभ के लिए योग्य नहीं हैं। इसके साथ ही पिछले वित्तीय वर्ष में जिन्होंने इनकम टैक्स दिया है वे भी इसका लाभ नहीं उठ सकते हैं। वहीं, जो सांसद, विधायक, मंत्री या फिर मेयर खेती करते हैं उनको भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली किस्त के इंतजार में
चुनाव से पहले दो हेक्टेयर के दायरे की सीमा लागू होने पर जो किसान चयनित किए गए थे, उनमें से ज्यादातर को अब भी पहली किस्त का इंतजार है। बैंकों के समन्वय न बनाने से सूची भेजने के बावजूद लाभार्थियों के खाते में रकम नहीं भेजी गई। प्रक्रिया के दौरान ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई, इसलिए क्रियान्वयन पर ब्रेक लग गया। उप निदेशक कृषि डॉ. संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पोर्टल खुलते ही उनमें से काफी किसानों के खाते में पहली किस्त की रकम पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed