{"_id":"5cf6b9d2bdec2206fc127f29","slug":"15596732935127-basti-news70","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से फरियाद किए 127, आठ को ही समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से फरियाद किए 127, आठ को ही समाधान
विज्ञापन
फोटो
डीएम से फरियाद किए 127, आठ को ही समाधान
जिले से 293 शिकायतें दर्ज, 26 निस्तारित
भानपुर में डीएम और एसपी ने सुनी फरियाद
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। आदर्श आचार संहित खत्म होने के बाद जिले में पहला संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंगलवार को किया गया। चारों तहसीलों से कुल 293 की शिकायतें दर्ज की गईं जिसमें से महज 26 के मामले निस्तारित किए गए।
भानपुर तहसील में जनसमस्याएं निस्तारित करने पहुंचे डीएम डॉ. राजशेखर और एसपी पंकज कुमार भी 127 में महज आठ का समाधान कर सके। अन्य मामलों को संबंधित विभाग के जिम्मेदारों को सौंप दिया। डीएम ने पहले से लंबित मामलों की भी समीक्षा की साथ ही सप्ताह भीतर हर हाल में निस्तारित करने के निर्देश भी दिए। विद्युत उपकेंद्र भानपुर के संविदाकर्मियों ने डीएम से अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड द्वितीय की शिकायत की। बकाया मानदेय दिलाने की गुहार लगाई। संविदाकर्मियों ने सत्य प्रकाश पांडेय के नेतृत्व में डीएम को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि वे सब कई वर्षों से उपकेन्द्र पर कार्य कर रहे हैं। नवंबर 2018 से मई 19 तक के मानदेय का भुगतान नहीं दिया गया। निविदा की कार्य अवधि भी 31 मई को समाप्त हो गई है। डीएम ने 20 जून तक मानदेय भुगतान कराने के निर्देश जिम्मेदारों को दिए हैं। इस मौके पर एसडीएम राजेश सिंह, तहसीलदार नवीन प्रसाद सहित सभी जिला व तहसील स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
सदर तहसील में अध्यक्षता एसडीएम श्रीप्रकाश शुक्ला ने की। साथ में पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिंह भी थे। जहां 40 की संख्या में लोग समस्याएं लेकर पहुंचे जबकि पांच का ही निस्तारण हो सका है। अन्य मामले संबंधित विभागों के हवाले कर दिए गए। हर्रैया तहसील में अध्यक्षता एसडीएम शिव प्रकाश शुक्ल ने की। कुल 53 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई जिसमें से महज सात का निस्तारण हुआ। समाधान के लिए राजस्व विभाग से 19, विकास 14, पुलिस 15 व बिजली निगम से संबंधित पांच शिकायतें थीं। सीओ राहुल पांडेय, तहसीलदार जसीम मोहम्मद, सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
फरियादी उमड़े, नहीं मिले कई अफसर
रुधौली में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों का हुजूम तो दिखा लेकिन जिम्मेदारों की संख्या बहुत ही कम थी। यहां एएसपी के आने की जानकारी थी जो नहीं आए। अन्य अधिकारियों में सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, सहायक अभियंता लघु सिंचाई विभाग, चकबंदी अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी साऊंघाट एवं सहायक विकास अधिकारी सहकारी समिति भी समाधान दिवस में नहीं पहुंचे। अध्यक्षता कर रहे मुख्य राजस्व अधिकारी के समक्ष कुल 73 मामले आए, जिसमें छह मामलों का निस्तारण कर शेष के लिए तारीखें लगा दी गईं हैं। इस दौरान एसडीएम अयोध्या प्रसाद, तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा मौजूद रहे। सांसद प्रतिनिधि ने आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के ढके हुए चित्रों को खुलवाने की मांग की। विभिन्न विकास परियोजनाओं की बोर्डों पर इनके चित्रों को ढक दिया गया था।