फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सभी स्वस्थ रहे साकार कर रहा स्वास्थ्य विभाग

सभी स्वस्थ रहे साकार कर रहा स्वास्थ्य विभाग

Tue, 04 Jun 2019 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
सभी स्वस्थ रहे साकार कर रहा स्वास्थ्य विभाग
सभी स्वस्थ रहें, साकार कर रहा स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन

स्वास्थ्य संचार सुदृढ़ीकरण कार्यशाला में बोले सीएमओ
कहा-मातृ, शिशु मृत्यु दर पर नियंत्रण जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। जेई-एईएस से निजात के लिए स्वास्थ्य विभाग सक्रिय है, मगर इस बीमारी से बचाव के लिए अन्य विभाग अपने दायित्व का निर्वहन करें। तभी इस बीमारी पर नियंत्रण संभव है। सभी स्वस्थ रहें, यह जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग इसी परिकल्पना को साकार कर रहा है। जानकारी के अभाव में तमाम लोग विभाग की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ नहीं पाते। ऐसे में मीडिया की भूमिका अहम है। यह कहना है अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रंगजी दूबे का। वह मंगलवार को स्टेशन रोड स्थित एक होटल सभागार में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य संचार सुदृढ़ीकरण कार्यशाला को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

डॉ. द्विवेदी ने कहा कि अब समय आ गया है कि सबका ध्यान जनसंख्या नियंत्रण पर केंद्रित होना चाहिए। इसमें स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। विभाग में स्थायी व अस्थायी गर्भधारण रोक की तमाम योजनाएं मौजूद है। इसकी जानकारी लोगों तक पहुंचाने के लिए संचार माध्यमों को सुदृढ़ करना होगा। सीएमओ डॉ. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि विभाग का प्रयास है कि मातृ, नवजात व बाल मृत्युदर को कम किया जाए। इसके लिए जरूरी है कि गर्भवती होने से लेकर बच्चे के पैदा होने के बाद उसके टीकाकरण सहित अन्य सेवाओं की ओर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फकरेयार हुसैन ने एमआर टीकाकरण पर चर्चा की। कहा कि टीकाकरण के बल पर ही देश से कई बीमारियों का खात्मा किया जा सका है। जिला मलेरिया अधिकारी आईए अंसारी ने कहा कि संचारी रोग की रोकथाम में दस्तक अभियान सफल रहा है। मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक राकेश पांडेय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में 60 से ज्यादा योजनाएं संचालित हैं, इनमें से कुछ की ही जानकारी लोगों तक पहुंच रही है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश कुमार व आरएनटीसीपी के जिला कार्यक्रम समन्वयक अखिलेश चतुर्वेदी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सीएफआर संस्था ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। संचालन पूर्व जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी एलके पांडेय ने किया। इस दौरान एमआर अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी धर्मदेव त्रिपाठी, प्रधानाचार्य जीजीआईसी नीलम सिंह, सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. एके सिंह, एसीएमओ डॉ. सीएल कन्नौजिया, डिप्टी सीएमओ डॉ. सीके वर्मा, लोकेश त्रिपाठी, बीएन मिश्रा, डॉ. राकेशमणि त्रिपाठी, रवि कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एके चौधरी, डॉ. आफताब रजा, आलोक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed