{"_id":"5ceae1dabdec22074262220c","slug":"155889716415-basti-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमवापुरराजा में डीसीएम से टकराए बाइक सवार दो घायल
शुकुलपुरा बाजार में स्कार्पियो की चपेट से बाइक चालक जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। रामजानकी मार्ग स्थित रमवापुर राजा गांव और शुकुलपुरा बाजार में अलग-अलग वाहनों की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
दोनों दुर्घटनाएं रविवार को रामजानकी मार्ग पर हुईं। पहली घटना रविवार दोपहर रमवापुर राजा गांव के पास हुई। वहां सड़क किनारे चालक ने डीसीएम खड़ी कर दी थी। तेज रफ्तार बाइक सवार अचानक अनियंत्रित होकर डीसीएम से टकरा गए। इसमें सुमित (30) निवासी विशुनदासपुर और उनके रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हुए हैं। लोगों की सूचना पर दुबौलिया पुलिस पहुंची। दोनों घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज भेजा गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
दूसरी दुर्घटना भी दुबौलिया के ही रामजानकी मार्ग स्थित शुकुलपुरा बाजार में हुई। चिलमा की तरफ से दुबौलिया की ओर जा रही स्कार्पियो के सामने मोटरसाइकिल सवार आ गए। हादसे में बाइक समेत गिरे शिवशंकर (30) निवासी सिकटा पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गए। एसआई प्रमोद यादव ने पुलिस की गाड़ी से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख शिवशंकर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बाइक सवार हेलमेट लगाए होते तो उन्हें इतनी गंभीर चोट नहीं लगती।