{"_id":"5ce98998bdec2207132d749d","slug":"15588090341330-basti-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 वर्ष बाद पुलिस चौकी को मिली अपनी जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 वर्ष बाद पुलिस चौकी को मिली अपनी जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
30 वर्ष बाद पुलिस चौकी को मिली जमीन
प्रशासन ने मनौरी चौराहे पर चौकी के लिए आवंटित की थी जमीन
अमर उजाला ब्यूरो
वाल्टरगंज। कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए 30 वर्ष पहले वाल्टरगंज थाने के मनौरी चौराहे पर पुलिस चौकी निर्माण की स्वीकृति मिली थी। जिला प्रशासन ने भूमि का आवंटन भी किया था।
थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने 30 वर्षों से अभिलेखों में दर्ज पर धरातल पर गायब जमीन को खोज निकाला। शनिवार को जमीन को चिह्नित कराकर पुलिस को कब्जा दिलाया। यह जमीन राजस्व ग्राम पटखौली के बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गाटा संख्या 18/ 6 ,379 में आवंटित थी। 12 नवंबर 1991 में आदेश के बाद किसी ने सुध नहीं ली। वाल्टरगंज थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही को इसकी भनक लगी तो उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने 18 मई 2019 को थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार शाही को आवंटित जमीन की पैमाइश कराने के निर्देश दिए। इसके बाद एसओ ने एसडीएम सदर से पत्राचार कर चिह्नित कराने का अनुरोध किया था। एसडीएम ने टीम बनाकर शनिवार को मौके पर पैमाइश का आदेश दिया। दोपहर में नायब तहसीलदार अमर चंद वर्मा, लेखपाल जियालाल, राजस्व निरीक्षक रामकुमार, हरेंद्र सिंह ने पैमाइश कर जमीन का चिह्नांकन किया। जो मनौरी नाले से सटी हुई निकली। आवंटित जमीन 379 एयर है। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर आलोक सिंह भी पहुंचे, थानाध्यक्ष से जल्द से जल्द बाउंड्रीवॉल बनाने के निर्देश दिए। तपती दोपहरी में पुलिस के जवान घंटों जमीन को कब्जा करने के लिए फावड़ा और कुदाल चलाते हुए देखे गए। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शाही ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जमीन की पैमाइश करा ली गई है। चौकी निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर जल्द भेजा जाएगा।