फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   डीएम ने मतदान कार्य में लगे अफसरों को दिया गया टिप्स

डीएम ने मतदान कार्य में लगे अफसरों को दिया गया टिप्स

Sat, 27 Apr 2019 12:05 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
डीएम ने मतदान कार्य में लगे अफसरों को दिया गया टिप्स
फोटो
विज्ञापन

सामान्य प्रेक्षक चंद्रशेखर भी प्रशिक्षण में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सामान्य प्रेक्षक चन्द्र शेखर की उपस्थिति में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. राज शेखर ने प्रेक्षागृह में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। इसमें उन्हें कार्यों एवं दायित्वों की बारीकी से जानकारी दी गई।

प्रेक्षक ने कहा कि प्रशिक्षण से व्यक्ति के अंदर स्पष्टता आती है तथा आत्मविश्वास का विकास होता है। विगत तीन दिनों से जनपद के भ्रमण में दिखी तैयारियां बहुत अच्छी हैं। डीएम ने कहा कि हमारे इस लोकसभा क्षेत्र में 19 जोनल, 127 सेक्टर एवं 2316 मतदेय स्थल बनाये गए हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को करीब 14-15 के आस पास मतदेय स्थल देखने हैं। इनका प्रशिक्षण पहले भी हो चुका है। आज प्रशिक्षण का मकसद शंकाओं, संदेहों का समाधान करना था। 30 अप्रैल तक आपलोग अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें। अपने अपने मतदेय स्थलों पर मूलभूत सुविधाओं जिसमें विद्युत, पेयजल, शौचालय, रैम्प का निर्माण, फर्नीचर आदि की व्यवस्था को देखें। अपने-अपने जोनल मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट भी दें। एक से पांच मई के बाद मंडी परिषद में ईवीएम सेटिंग जिसमें उम्मीदवारों का नाम सेट किया जाएगा। इस बार राज्य के औसत मतदान से दस प्रतिशत से ज्यादा मतदान कराकर अपने लोकतंत्र के महा त्योहार में विशेष भूमिका आप लोग निभाएंगे। प्रशिक्षण में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी रमेश चन्द्र, मुख्य कोषाधिकारी गोपाल खरे सहित सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed