फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   गेहूं खरीद: इंतजारी में बीता दूसरा दिन, नहीं पहुंचे किसान

गेहूं खरीद: इंतजारी में बीता दूसरा दिन, नहीं पहुंचे किसान

Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद: इंतजारी में बीता दूसरा दिन, नहीं पहुंचे किसान
गेहूं खरीद: इंतजारी में बीता दूसरा दिन
विज्ञापन

जिले के 153 केंद्रों का निर्धारण, 84500 एमटी का लक्ष्य
ऑनलाइन साइट पर पंजीकृत हुए 14,822 किसान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। न्यूनतम मूल्य समर्थन योजना में गेहूं खरीद की कवायद पहली अप्रैल से शुरू हो गई। खरीद केंद्र तो खुल गए, मगर मंगलवार को दूसरे दिन भी केंद्र प्रभारी किसानों का इंतजार करते रहे। छिटपुट किसान पहुंचे भी, मगर वे गेहूं खरीद के लिए केवल तिथि मांगने आए थे। केंद्र प्रभारियों ने वहां पहुंचने वाले किसानों को तिथि भी दे दी है। हालांकि, किसानों की मानें तो अभी गेहूं खेतों में ही खड़ा है, मगर शासन के निर्देश के चलते क्रय केंद्र सक्रिय कर दिए गए हैं।

जिले में इस बार गेहूं खरीद का कुल लक्ष्य 84500 मीट्रिक टन तय किया गया है। इसके लिए कुल 153 केंद्र बनाए गए हैं। सर्वाधिक 85 केंद्र पीसीएफ के हैं, जिन्हें सहकारी समितियां संचालित करेंगी। इस बार यूपीएसएस भी खरीद में उतरा है। इसके कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। खाद्य एवं विपणन विभाग के 14 केंद्र के अलावा कर्मचारी कल्याण निगम, एफसीआई के भी केंद्र गेहूं खरीदेंगे। इस बार जिले में 14,822 किसानों ने अब तक पंजीकरण कराया है। अभी पंजीकरण की प्रक्रिया चल ही रही है। जिले के ग्राम रक्शा के किसान चंद्रभान पाल ने कहा कि गेहूं अभी खेतों में खड़ा है। कम से कम दस से बारह दिन में इसकी कटाई होगी। यही हाल जिले में अधिकांश स्थानों पर है। ऐसे में अभी से केंद्र खोलने का कोई औचित्य नहीं है। 15 अप्रैल के बाद ही गेहूं तैयार होगा। इसी क्षेत्र के राम उग्रह चौधरी ने कहा कि इस बार सरकार ने गेहूं की जो दर निर्धारित की है वह अच्छा है। गेहूं अभी काटा नहीं जा सका है। क्योंकि अभी पकने में कम से कम दस दिन लगेंगे। इसके बाद ही कटाई होगी। डिप्टी आरएमओ गोरखनाथ त्रिपाठी ने बताया कि जिले में गेहूं बेचने का समय 15 अप्रैल से ही शुरू होता है। वैसे 12 अप्रैल से गेहूं की आमद शुरू हो जाएगी। कहा कि सभी केंद्रों को शासन के निर्देशानुसार सक्रिय कर दिया गया है। कोई भी किसान किसी भी केंद्र पर गेहूं बेच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed