फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   श्रद्धापूर्वक याद किए गए संत रविदास, लगा मेला

श्रद्धापूर्वक याद किए गए संत रविदास, लगा मेला

Tue, 19 Feb 2019 11:28 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Feb 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धापूर्वक याद किए गए संत रविदास, लगा मेला
श्रद्धापूर्वक याद किए गए संत रविदास, लगा मेला
विज्ञापन

धूमधाम से मनी जयंती, शहर से गांव तक निकली झांकी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। संत शिरोमणि रविदास की 642वीं जयंती पर उन्हें जिले भर में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। कई स्थानों पर मेला आयोजित किया गया। देर शाम शहर से लेकर गांव तक झांकी भी निकली।
अस्पताल गेट पर मंगलवार को संत रविदास की प्रतिमा स्थल पर नपाध्यक्ष के प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र तथा संत रविदास सेवा संस्थान के अध्यक्ष किशोरी लाल ने माल्यार्पण किया। किशोरी लाल ने कहा कि संत रविदास ने कभी किसी से कुछ नहीं लिया। वे अपनी आजीविका चलाने के लिए जूता बनाने का कार्य करते थे। इस मौके पर सरदार जगदीप सिंह, भाजपा नेता सतीश सोनकर, रघुवीर भारती, परशुराम, गौरीशंकर, संजय उपाध्याय, पप्पू अरुण तिवारी, ब्रह्मानंद विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मानिकचंद प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में परम ज्ञानी संत शिरोमणि रविदास महराज की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। क्षेत्र के भादी खुर्द, सिसवारी, पडिया खास, पैडा खरहरा, पचदेऊरी, दसिया, चमनगंज, दुदराक्ष, पकरी जँई, छितही प्रहलाद, धमौरा, खुटहना व दौलतपुर में भव्य झांकियां बना कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान नाट्य मंचन व झांकी के माध्यम से महान संत को याद किया गया। इसके अलावा क्षेत्र के दर्जन भर स्थानों पर मेला लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार कस्बा व ग्रामीण इलाके में जगह-जगह संत रविदास की झांकी सजा कर उन्हें याद किया गया। यहां महादेवा विधायक रवि सोनकर, शिरोमणि पाल, रविचंद पांडेय, अशोक पाल, अमित सिह, फूलचंद श्रीवास्तव, रघुनाथ सिंह सहित तमाम जन प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। क्षेत्र के खोरिया, रौतापार, अनूपाखोर, भरवलिया कुरियार, कमोखर, सिकरा खुर्द, डेल्हापार, खरवनिया, जय विजय, इटहर, मथौली, कटौधा, देईसाड़, पंखोबारी, कैथौरा, धूसनाखोर, शंकरपुर, मदपुरवा, पगार, कुरियार में समर्थक नाचते गाते झांकी लेकर शोभा यात्रा निकाले। इस दौरान बरहुआ व डीहिया में मेला भी आयोजित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed