फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   एईएस से बच्चे की मौत

एईएस से बच्चे की मौत

Thu, 27 Jul 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
एईएस से बच्चे की मौत
महसो (बस्ती)। बहादुरपुर विकास खंड में एईएस से 10 वर्षीय बालिका साक्षी की मौत के बाद बृहस्पतिवार को इसी बीमारी ने सदर ब्लॉक के हलुआपार में 10 वर्षीय एक और बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद गांव में दहशत है। हालांकि अभी कंट्रोल रूम में इस मौत की सूचना जिला अस्पताल से नहीं आई है, मगर बीमारी के बारे में जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन

हलुआपार निवासी शिवशंकर का 10 वर्षीय पुत्र विशाल को 21 जुलाई को तेज बुखार हो गया। इसके थोड़ी देर बाद उसे झटके भी आने लगे। स्थिति गंभीर जानकर परिवार के लोगों ने निजी डॉक्टर से सलाह ली, मगर जब देर तक बुखार में कोई फायदा नहीं हुआ और बच्चा रह-रह कर बेहोश होने लगा तो परिवार के लोग 22 जुलाई को उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उसे भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने उसे संदिग्ध जेई का मरीज बताया, मगर जांच के बाद उसे एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम घोषित कर इलाज शुरू किया। तमाम प्रयास के बाद भी बच्चे का बुखार नहीं उतरा और बुधवार की रात विशाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

संक्रामक रोग कंट्रोल रूम प्रभारी डॉ. राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि विशाल के एईएस की सूचना जिला अस्पताल से बृहस्पतिवार को मिली है। उसके गांव में टीम शुक्रवार को जाएगी। उसकी मौत की कोई सूचना अब तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed