{"_id":"596ba9034f1c1bc1188b46a1","slug":"151500227843-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी पुल से नदी में गिरे किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी पुल से नदी में गिरे किशोर
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लकड़ी के पुल से नदी में गिरे किशोर
महसो।
भरटोलवा गांव के पास रामनगर घाट पर कुआनो पर बनाए गए लकड़ी पुल से रविवार को दो बच्चे नदी में गिर गए। लोगों ने दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत सामान्य बताई है।
सदर ब्लॉक क्षेत्र के भरटोलवा के पास रामनगर घाट के कुआनो नदी पर गांव वालों ने सहूलियत के लिए चंदे से लकड़ी का पुल बनवाया है। पुल में प्रयुक्त लकड़ी भार के चलते जर्जर होती रहती है। रविवार नगर क्षेत्र के धौरहरा गांव के 14 वर्षीय अमरेश पुत्र चिरंजू तथा लालगंज क्षेत्र के बैजूपुरवा निवासी 15 वर्षीय राहुल पुत्र राशो किसी काम से महसो गए थे। वापसी में पुल पर पहुंचे ही थे कि अचानक एक बांस टूट गया, जिससे दोनों नदी में जा गिरे। गिरने की आवाज और चीख पर गांव के संदीप, रामधुर, संजय, शिव सागर, विद्यासागर, बब्लू पहुंचे दोनों को मशक्कत कर बाहर निकाला। पानी ज्यादा पी लेने के कारण हालत गंभीर हो चुकी थी। आनन-फानन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर हालत सामान्य बताकर घर भेज दिया। लोगों के आने-जाने से बांस-बल्लियां अक्सर टूट जाती हैं। पुल बनवाने की मांग गांव के लोगों ने कई बार मंत्री और विधायक तथा प्रशासन से की थी। लेकिन सभी ने अनसुना कर दिया। क्षेत्र के कई स्कूलों में जाने के लिए बच्चे लकड़ी पुल का सहारा लेते हैं। अन्यथा छह किलोमीटर दूर चक्कर काटकर जाना पड़ता है। बड़े लोग बाइक समेत लकड़ी पुल से आते-जाते हैं। पहले भी कई बार गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं।