फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   कल रात से %लॉक% होगा फोरलेन

कल रात से %लॉक% होगा फोरलेन

Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
कल रात से %लॉक% होगा फोरलेन
कल रात से ‘लॉक’ हो जाएगा फोरलेन
विज्ञापन


बस्ती।
इस हफ्ते गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन पर यात्रा करनी हो तो सोच-विचार कर प्लान कीजिएगा, वर्ना मुश्किल में पड़ सकते हैं। कांवड़ यात्रा को लेकर 18 जुलाई की रात आठ बजे से 21 जुलाई तक यातायात डायवर्ट रहेगा। बस्ती से अयोध्या के बीच किसी भी तरह के बड़े वाहन नहीं गुजरने पाएंगे। 19 की शाम तक हाईवे पर ज्यादा प्रेशर न होने की स्थिति में बाइक और छोटे वाहन गुजरने की ढील दी जा सकती है, लेकिन उसके बाद से हाईवे पूरी तरह से सील रहेगा।
भद्रेश्वरनाथ में जलाभिषेक करने वाले कांवड़ यात्री दो दिन पहले अयोध्या रवाना होते हैं। नए घाट से सरयू का जल लेकर शिवरात्रि पर अभिषेक करते हैं। अयोध्या से भद्रेश्वरनाथ के बीच करीब 85 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक होता है। उस दिन सड़कों पर सिर्फ कांवड़ियों का रेला नजर आता है। इसके चलते हाईवे पर वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। रोडवेज बसों का रास्ता बदल कर गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, अंबेडकर नगर के रास्ते हो जाएगा। नेशनल हाईवे की ओर आने वाले वाहनों को विभिन्न मार्गों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


इस तरह होगा डायवर्जन
गोरखपुर की ओर से आने वाले सभी वाहनों को खलीलाबाद से डायवर्ट करके बखिरा, नंदौर, खेसरहा, बांसी की ओर से होकर भेजा जाएगा। कुछ वाहनों को बस्ती, बड़ेवन से मनौरी, बेवा चौराहा, उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ, फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों में कटरा, लकड़मंडी से नवाबगंज, मनकापुर की ओर एवं गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट करके मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नन्दौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर भेजे जाने की व्यवस्था की गई है।
फैजाबाद की ओर से आने वाले वाहनों को कटरा अयोध्या, लकड़मंडी से नवाबगंज, मनकापुर की ओर मोड़ दिया जाएगा। जबकि गोंडा से आने वाले वाहनों को नवाबगंज से ही डायवर्ट करके मनकापुर, उतरौला, डुमरियागंज, बांसी, नंदौर, बखिरा होते हुए गोरखपुर आने दिया जाएगा।
गोरखपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले कुछ वाहन, जो खलीलाबाद से नहीं डायवर्ट होंगे उन्हें बड़ेवन से मनौरी, बेवा चौराहा (डुमरियागंज) से उतरौला, गोंडा होते हुए लखनऊ रवाना किया जाएगा।


कप्तान बोले, कस कर बांधो गांठ
हफ्ते भर में तीसरी बार भद्रेश्वरनाथ मंदिर की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा ने रविवार को बैरिकेडिंग का मुआयना किया। गर्भगृह के इर्द-गिर्द लगाई जा रही बल्लियों को हिलाकर देखा। एसपी ने मजदूरों से गांठ कस कर बांधने को कहा। असल में मंदिर परिसर की ऊबड़-खाबड़ जमीन पर जुटे लाखों कांवड़ियों के हुजूम को संभालना पुलिस प्रशासन के लिए सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसलिए पुलिस-प्रशासन कोई भी जोखिम लेना नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed