फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   150 electric poles could not be installed

Basti News: विद्युत के 150 पोल नहीं लगाए जा सके

Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
150 electric poles could not be installed
- लापरवाही के चलते चार वार्डों के लोगों काे नहीं मिल सकी शहर जैसी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रुधौली। नगर पंचायत के जिन चार वार्डों को पांच वर्षों से शहरी विद्युत आपूर्ति दिलाने की कोशिश की जा रही थी, उस पर बजट जारी होने के बाद भी जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते कार्य धीमा पड़ा है। इसके चलते एक माह बाद भी कार्य पूरा नहीं किया जा सका।

बता दें कि लगभग 88 लाख की परियोजना से रुधौली नगर पंचायत के कामता प्रसाद नगर, विंध्यवासिनी नगर, नेताजी सुभाषचंद्र बोस नगर एवं शहीद कीर्तिकर निषाद नगर वार्ड में 150 विद्युत खंभे लगाकर विद्युतीकरण का कार्य कराकर इनको भी शहरी विद्युत आपूर्ति से जोड़ा जाना था। इसके लिए 10 मार्च को खंभों की पहली खेप नगर पंचायत में पहुंच भी गई। इसके बाद अधिकारियों ने कार्यों के प्रति शिथिलता बरत दी।
विज्ञापन

एसडीओ आनंद यादव ने बताया कि कुछ तकनीकी कर्मियों के कारण कार्य में देरी हुई, जिसे ठीक कर लिया गया है 15 दिन के भीतर विद्युतीकरण का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed