फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   15 thousand prize arrested

किशोरी अपहरण में 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
15 thousand prize arrested
15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

गोंडा जिले के कटरा थानाक्षेत्र का निवासी है संतोष
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। 15 साल की किशोरी का अपहरण करने वाले 15 हजार के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को बड़ेवन पुल से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से अपहृता भी सकुशल मिल गई।

कोतवाल शिवाकांत मिश्र ने बताया कि गोंडा जिले के कटरा थानाक्षेत्र के रहने वाले संतोष सिंह धरूक (21) पर एसपी स्तर से 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर फोरलेन पर बड़ेवन चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी बेटी को गोंडा का रहने वाला संतोष सिंह धरूक नौ जून 2020 को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाबालिग के अपहरण का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू किया था। आरोपी की गिरफ्तारी व हाजिर नहीं होने पर कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। बाद में उसके ऊपर 15 हजार रुपये इनाम रखा गया। मुकदमे में दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट की धारा बढ़ाने के साथ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed