Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1.5 Lakh Children to Be Taught About the POCSO Act

Basti News: डेढ़ लाख बच्चों को पढ़ाया जाएगा पॉक्सो कानून का पाठ

Wed, 27 May 2026 01:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
1.5 Lakh Children to Be Taught About the POCSO Act
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एक नई पहल शुरू की है। अब जिले के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को पॉक्सो कानून और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी जाएंगी। इससे बच्चों में गुड टच-बैड टच, हेल्पलाइन और कानूनी अधिकारों की समझ होगी।
विज्ञापन

जिले के 2025 विद्यालयों में पढ़ने वाले करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं को इस अभियान का लाभ मिलेगा। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों को उनकी उम्र के अनुसार सरल और संवेदनशील तरीके से सुरक्षा संबंधी शिक्षा दी जाएगी। इसमें बच्चों को गुड टच और बैड टच की पहचान, निजी अंगों की सुरक्षा, व्यक्तिगत सीमाओं की समझ और असहज स्थिति में सतर्क रहने जैसे विषय शामिल होंगे। नई व्यवस्था के तहत बच्चों को यह भी सिखाया जाएगा कि किसी भी गलत या असहज स्थिति में बिना डर के ना कहना और तुरंत वहां से हट जाना जरूरी है। साथ ही उन्हें अपने अधिकारों और कानूनी संरक्षण की जानकारी भी दी जाएगी। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को हेल्पलाइन नंबरों और शिकायत दर्ज कराने के तरीकों के बारे में भी बताया जाएगा। बीएसए अनूप कुमार ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य बच्चों में भय पैदा करना नहीं, बल्कि उन्हें जागरूक, सतर्क और आत्मविश्वासी बनाना है। वर्तमान समय में बच्चों को केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित रखना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना भी आवश्यक है। विभाग का मानना है कि इस पहल से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और वे किसी भी असहज स्थिति का बेहतर तरीके से सामना कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed