फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   15 candidates file nomination

पंद्रह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
15 candidates file nomination
पंद्रह प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन

बस्ती। सातवें दिन बृहस्पतिवार को पंद्रह उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के दो, सपा के तीन, कांग्रेस के एक, आम आदमी पार्टी के दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया। वहीं, शोषित समाज दल, जन हित किसान मोर्चा, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी, लोग पार्टी के एक-एक उम्मीदवार समेत दो निर्दलियों ने भी आरओ को नामांकन पत्र सौंपा। नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके प्रस्तावकों के अलावा किसी को परिसर में नहीं जाने दिया गया। कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

बृहस्पतिवार को नामांकन करने वाले उम्मीदवारों की संख्या बढ़ी तो कलेक्ट्रेट परिसर में गहमागहमी भी रोज की अपेक्षा अधिक रही। सदर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार महेंद्र नाथ यादव, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रमेश सिंह, जनहित किसान मोर्चा के राम प्रसाद चौरसिया, जबकि निर्दलीय प्रत्याशी बबिता शुक्ला ने नामांकन किया। हर्रैया विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के त्रयंबक नाथ पाठक, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी से जयगुरुदेव, शोषित समाज पार्टी से अद्याशरण चौधरी ने पर्चा भरा। यहीं से निर्दलीय प्रत्याशी शशिपाल ने भी नामांकन किया है। महादेवा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के बृजेश कुमार, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार रवि सोनकर, रुधौली विधान सभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार संगीता प्रताप जायसवाल, समाजवादी पार्टी से राजेंद्र चौधरी, आम आदमी पार्टी से पुष्करादित्य सिंह, लोग पार्टी से नीलम ने जबकि लक्ष्मी कांत पांडेय ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा है। बृहस्पतिवार को कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र से एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed