{"_id":"64ff7f75846a156de0032176","slug":"15-bus-passengers-caught-without-tickets-basti-news-c-207-1-bst1001-4187-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बगैर टिकट पकड़ाए 15 बस यात्री, कंडक्टर से वसूल होगा 7058 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बगैर टिकट पकड़ाए 15 बस यात्री, कंडक्टर से वसूल होगा 7058 रुपये
Tue, 12 Sep 2023 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Sep 2023 02:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती डिपो की आंबेडकर नगर जा रही बस में 15 यात्री बगैर टिकट यात्रा करते हुए पकड़े गए। जांच टीम ने परिचालक से किराए व जुर्माने के रूप में कुल 7058 रुपये अदा करवाने के लिए आरएम को पत्र भेजा है।
बस्ती डिपो की बस को परिचालक संदीप कुमार तिवारी व चालक राकेश मणि त्रिपाठी कलवारी व टांडा होकर आंबेडकर नगर ले जा रहे थे। बस में कुल 47 यात्री सवार थे। टांडा शहर में पहुंचने से पहले ही अयोध्या क्षेत्र की निरीक्षण टीम ने बस रोक कर जांच करनी शुरू कर दी। पता चला कि 13 यात्री कलवारी से टांडा व 2 यात्री कलवारी से आंबेडकर नगर बिना टिकट यात्रा कर रहे हैं। यात्रियों ने टीम को बताया कि कंडक्टर ने किराया पहले ही वसूल कर लिया है और टिकट नहीं दिया है। टीम ने परिचालक को किराया व अर्थदंड समेत कुल 7058 रुपये परिवहन निगम को भुगतान करने का निर्देश दिया है। अयोध्या क्षेत्र की यातायात अधीक्षक ऊषा त्रिपाठी ने बताया कि गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक को बस्ती डिपो के परिचालक से किराया व पेनाल्टी समेत कुल 7058 रुपये जमा करवाने के लिए पत्र भेज दिया गया है।