फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1442 of Inter and 8327 of Tenth turned to the exam

इंटर के 1442 और दसवीं के 8327 ने परीक्षा से मुंह मोड़ा

Fri, 09 Feb 2018 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 09 Feb 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
1442 of Inter and 8327 of Tenth turned to the exam
बेगमखैर स्कूल मंे परीक्षा की जांच करते डीडीआर राम कृपाल। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। यूपी बोर्ड परीक्षा के चौथे दिन भी प्रशासन की दहशत सबसे अधिक दिखी। सुबह की पाली हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा सबसे अधिक 8327 परीक्षार्थियों ने छोड़ी। हाईस्कूल की एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। उसे रस्टीकेट कर दिया गया। इस तरह चार दिन के सात पालियों में अब तक 27579 परीक्षार्थी परीक्षा छोड़ चुके हैं। 
विज्ञापन

 परीक्षा छोड़ने वालों में हाईस्कूल के 19678 और इंटर के 7901 शामिल हैं। इस तरह अब तक चार नकलची पकड़े गए, जिसमें दो बालक और दो बालिका शामिल हैं। चौथे दिन भी डीएम और एसपी सहित अन्य प्रशासनिक अफसरों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अंग्रेजी की परीक्षा होने के कारण प्रशासनिक भागदौड़ अधिक रही। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे के चलते नकलविहीन परीक्षा कराने में प्रशासन अब तक सफल रहा।
विज्ञापन

 रुधौली तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए लगाए गए सीसीटीवी में ही गड़बड़ी मिल रही है, जिससे शासन की मंशा अनुसार नकलविहीन परीक्षा कराए जाने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दूसरी और छात्रों को आवंटित प्रवेश पत्र पर भी कमियां नजर आ रही हैं, जिसे लेकर एसडीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों को सख्ती से निर्देशित किया है और प्रमाणिकता की पूरी जांच होने के बाद ही परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र के भीतर भेजने के लिए केंद्र व्यस्थापकों को निर्देशित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 शुक्रवार को सुबह हाईस्कूल की अंग्रेजी की परीक्षा का निरीक्षण करने निकले उपजिलाधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती तहसील क्षेत्र के डुमरी दुशलवा, बांसखोर कला, रायठ, करौना, छितही खुर्द सहित कई परीक्षा केंद्र पर गए जहां प्रत्येक केंद्र पर किसी ना किसी कमरे में सीसीटीवी कैमरे की सेटिंग में गड़बड़ी पाई गई। कहीं पर कैमरे की गलत सेटिंग के चलते आगे की 2-3 सीटें कैमरे की जद में नहीं दिखी तो कुछ परीक्षा केंद्रों पर एक दो कमरों के कैमरे से धुंधली तस्वीरें दिख रही थी। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर कुछ ऐसे परीक्षार्थी भी हैं, जिनका प्रवेश पत्र और परिचय पत्र की फोटो मेल खाती नहीं मिली। इन कमियों को देखते हुए उपजिलाधिकारी ने तहसील क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहा कि तस्वीर की गड़बड़ियों में तत्काकल सुधार लाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed