फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सड़कों पर फागिंग, मोहल्ले की गलियां अछूतीं

सड़कों पर फागिंग, मोहल्ले की गलियां अछूतीं

Mon, 01 Apr 2019 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
सड़कों पर फागिंग, मोहल्ले की गलियां अछूतीं
सड़कों पर फॉगिंग, मोहल्ले की गलियां अछूतीं
विज्ञापन

नगर पालिका में मौजूद छोटी मशीनें हैं खराब
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। शासन की ओर से डेंगू और वेक्टर जनित रोगों से बचाव के लिए जिले में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किए जाने के आदेश दिए गए हैं। लेकिन जिले में शासन की मंशा परवान नहीं चढ़ पा रही है। कारण कि जिस विभाग को इसकी जिम्मेदारी दी गई है, उसके पास संसाधनों की कमी है। जिसके चलते न तो ठीक ढंग से एंटी लार्वा का छिड़काव हो पा रहा है, और न ही फॉगिंग।
बढ़ती गर्मी में मच्छरों का भी प्रकोप बढ़ गया है। नगर पालिका को शहर के 26 वार्डों में फॉगिंग और एंटीलार्वा का छिड़काव किए जाने की जिम्मेदारी दी गई। जिसके तहत नगर पालिका की ओर से तिथिवार कार्य योजना बनाई गई। 23 मार्च से छह अप्रैल तक फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया जाएगा। नगर पालिका की ओर दावा किया जा रहा है कि 23 मार्च को कटरा वार्ड व वार्ड से जुड़े प्रमुख मार्ग, पांडेय बाजार वार्ड व वार्ड से जुड़े हुए प्रमुख मार्ग, 25 मार्च को पुराना डाकखाना वार्ड व वार्ड से जुड़े हुए प्रमुख मार्ग सहित अन्य स्थानों पर एंटी लार्वा का फॅगिंग का कार्य कराया जा चुका है। जबकि नगर पालिका के पास महज दो ही मशीनें हैं जो बड़ी हैं, ये मशीनें वार्ड की गलियों में नहीं प्रवेश कर सकती हैं। इन्हें टेंपो पर रख कर सिर्फ सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। कई जगह तो ऐसे हैं, जहां पानी भरा रहने से मच्छर भी बहुत हैं लेकिन यह दिखाया जा रहा है कि छोटी और बड़ी मशीनों से फॉगिंग की जा रही है, जबकि हकीकत कुछ और है।
विज्ञापन


कोट
सफाई निरीक्षक सोम कुमार को एंटी लार्वा दवा का छिड़काव कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तिथिवार फॉगिंग कराई जा रही है।
-डॉ मणिभूषण त्रिपाठी, ईओ नगरपालिका।


फोटो
शपथ ली न गंदगी करेंगे न ही किसी को करने देंगे
भानपुर। स्वच्छता पखवारा के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भानपुर के स्वास्थ्य कर्मियों ने गंदगी दूर करके लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। अधीक्षक डॉ. विवेक विस्वास ने शपथ दिलाई कि न हम गंदगी करेंगे और न किसी को करने देंगे। अस्पताल अधीक्षक ने कहा कि महात्मा गांधी जी ने जो सपना देखा था उसमें सिर्फ राजनैतिक आजादी ही नहीं वरन एक स्वच्छ एवं विकसित देश की कल्पना भी थी। ऐसे में सभी को देश की सेवा के लिए स्वच्छता की शपथ लेकर उसे साकार करना चाहिए। जिसकी शुरुआत हमें अपने आसपास कार्यालय और गांव, मोहल्ले से ही करना होगा। इस मौके पर एमओ. डॉ. राजेंद्र जायसवाल, डॉ. पीसी यादव, नेत्र परीक्षण अधिकारी प्रमोद हर्ष, डॉ. विमल चंद्र चौधरी, धुव्रचन्द्र, सूर्यनाथ यादव, जीतेन्द्र कुमार, सतीश चन्द्र गुप्ता, स्वामी नाथ, अनुपम, जनक नंदनी, फूला देवी, अशोक कुमार, अरविंद सिंह, जसवंत सिंह, अरुन कुमार, विकास कुमार, शिवशंकर सहित सभी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed