{"_id":"5bcdfdfbbdec2269a00ac7da","slug":"141540226555-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंदू के भजनों में गोते लगाते रहे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंदू के भजनों में गोते लगाते रहे श्रद्धालु
Updated Mon, 22 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
भजन
- फोटो : amar ujala.
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बस्ती। शहर में दुर्गापूजा की धूम मची हुई है। कहीं जागरण तो कहीं भव्य पंडाल में कीर्तन आयोजित किए जा रहे हैं। दुर्गा पंडालों के आसपास श्रृंगार से लेकर दैनिक आवश्यकताओं की सामग्री की दुकानें सजी हैं। रविवार रात कचहरी चौराहे पर भजन गायक नंदू मिश्रा और शनि इंटरनेशनल कानपुर की टीम की ओर से प्रस्तुत झांकी देखने के लिए भारी भीड़ जमी रही।
ग्रामीणांचल में दशमी को दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद शहर की दुर्गा पूजा देखने के लिए दूर दराज से भी लोग शहर में पहुंच रहे हैं। पुलिस और प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शहर शाम चार बजे से में यातायात प्रतिबंधित कर दिया है। शाम होते ही पूरा शहर मेले में तब्दील हो जाता है। रविवार रात 10 बजे से कचहरी चौराहे पर बनाए गए दुर्गा पंडाल के पास प्रसिद्ध भजन गायक नंदू मिश्रा ने भक्ति गीतों की सुर लहरियां बिखेरनी शुरू की तो महौल भक्तिमय हो गया। गणपति राखो लाज हमार से शुरू भजनों में शेर पे होईके सवार, सोभेला सुरतिया माई के, शिव विवाह, नाचे ठुमुक ठुमुक हनुमान, शीतला मइया के सिंगार तक आते आते श्रद्धालू झूमने लगे। कानपुर के कलाकारों ने शिव तांडव, राधा कृष्ण आदि कई झांकी की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
इससे पूर्व विधि विधान से कार्यक्रम का उद्धाटन सांसद हरीश द्विवेदी, विधायक दयाराम चौधरी, नगरपालिका चेयरमैन के प्रतिनिधि पुष्कर मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक सोनू पांडेय, बिट्टू सिंह, प्रमोद पांडेय, जेपी तिवारी, अरविंद पाल, अशोक वर्मा, आलोक पांडेय, हिमांशु शेखर समेत तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन