फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   ब्लाकों में मनमानी की डीडीओ पर गाज

ब्लाकों में मनमानी की डीडीओ पर गाज

Fri, 12 Oct 2018 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती Updated Fri, 12 Oct 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ब्लाकों में मनमानी की डीडीओ पर गाज
पीएचसी भवन का डीएम डॉ.राज शेखर और सीडीओ ने किया निरीक्षण। - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। विकास भवन और ब्लॉकों में तीन वर्ष से अधिक समय से जमे कर्मचारियों को जल्द ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा। शुक्रवार को सदर ब्लॉक के निरीक्षण में इस तरह की कारगुजारी सामने आने के बाद डीएम की त्योरी चढ़ गई।
विज्ञापन

इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम डॉ. राजशेखर ने जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) को प्रतिकूल प्रविष्टि के साथ ही कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीडीओ को ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची तैयार करने को कहा,जो ब्लॉक और विकास भवन में तीन वर्ष से अधिक समय बिता चुके हैं। डीएम ने सीडीओ और डीपीआरओ से 20 अक्टूबर तक सूची तलब की है। उन सभी को जल्द ही स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कर्मचारियों के तैनाती की जांच में ब्लॉक के 20 कर्मचारियों को तीन साल से अधिक समय से जमा पाया। कई 10 से अधिक वर्षों से तैनात हैं। निरीक्षण के दौरान डीएम ने पाया कि सदर ब्लॉक के राज्य वित्त आयोग और 14 वें वित्त आयोग के मद में लिए करीब 31 लाख रुपये शेष हैं। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए सदर समेत सभी बीडीओ को आगाह किया कि दिसंबर तक कोई धन अवशेष न बचे।
विज्ञापन

वर्ष 2016-17 के लंबित उपभोग प्रमाण पत्र 20 अक्तूबर तक भेजने का निर्देश दिया। जिन ब्लॉक का 20 अक्तूबर तक प्राप्त हो जाएगा, उन ब्लॉकों को 30 अक्तूबर तक मनरेगा बजट जारी कर दिया जाएगा। जहां का उपभोग नहीं पाया गया, उनके सभी कार्य श्रमदान घोषित कर दिए जाएंगे। साथ ही संबंधित बीडीओ और अन्य अधिकारियों से खर्च किए गए पैसे की वसूली की जाएगी। डीएम ने एसबीएम (स्वच्छ भारत मिशन), मनरेगा और पीएम आवास आदि में बेस्ट क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए डीएम ने सभी बीडीओ और एडीओ को 30 नवंबर 2018 तक प्रतिदिन कम से कम 2 गांवों का निरीक्षण कर डीएम और सीडीओ को फील्ड विजिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed