फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   सरकारें कर्मचारी समुदाय का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगी

सरकारें कर्मचारी समुदाय का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगी

Sun, 23 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
सरकारें कर्मचारी समुदाय का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगी
फोटो
विज्ञापन

सरकारें कर्मचारी समुदाय का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगी
राज्य कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन में हुंकार
पुरानी पेंशन नीति बहाली के लिए आंदोलन होगा
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन शनिवार को शिव हर्ष किसान पीजी कॉलेज के निकट एक मैरिज हाल में हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि यदि कर्मचारी समाज अपने अधिकारों के लिए एकजुट न हुआ तो केंद्र व राज्य की सरकारें कर्मचारी समुदाय का अस्तित्व ही समाप्त कर देंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि विभागों में कर्मचारियों के स्थान रिक्त पड़े हैं। किंतु भर्ती नहीं की जा रही है। कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग के माध्यम से कर्मचारियों को चंद रुपये देकर गुलाम बनाए रखना चाहती है। 15 नंबर को पुरानी पेंशन नीति बहाली, आउटसोर्सिंग नौकरियां समाप्त करने की मांग को लेकर देशव्यापी आन्दोलन छेड़ा जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकारों ने न्यायोचित मांगें न मानी तो कर्मचारी आने वाले आम चुनाव में नोटा नहीं सोटा का इस्तेमाल करेंगे। प्रदेश महामंत्री बजरंगबली यादव ने कर्मचारियों की समस्याओं को विस्तार से रखते हुए कहा कि यह सरकार आंदोलनों को कुचलने का कुचक्र कर रही है। कर्मचारी उसे सफल नहीं होने देंगे। अतिरिक्त महामंत्री महेशचंद्र सिंह ने एकजुटता पर जोर दिया और कहा कि कर्मचारी अपने और परिवार के भविष्य के लिए संघर्ष की धार तेज करें। अधिवेशन को रामस्वारथ चौधरी, शिक्षक नेता उदयशंकर शुक्ल, सफाई कर्मचारी संघ के अतुल पांडेय, असलम अंसारी, सोमईराम आजाद, सिंचाई के रामनाथ, वाहन चालक संघ के चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, राम सहाय यादव, गौरीशंकर, आंगनबाड़ी संघ की फूलमती चौधरी, आशा देवी, आशा पाण्डेय, मीरा देवी शुक्ल, प्रसन्ना पाण्डेय आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

सुनील अध्यक्ष, शिवशंकर महामंत्री बने
बस्ती। उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अधिवेशन के द्वितीय सत्र में पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। इसमें नरेन्द्रदेव मिश्र संरक्षक, सुनील कुमार पांडेय जिलाध्यक्ष, शिवशंकर महामंत्री चुने गए। इसी तरह चन्द्र प्रकाश पाण्डेय कोषाध्यक्ष, अतुल कुमार पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के चुनाव में शैलेष सिंह अध्यक्ष, शिवशंकर कुमार महामंत्री, सोमईराम आजाद कार्यवाहक अध्यक्ष चुने गए। यूपी फेडरेशन ऑफ मिनीस्ट्रीयल एसोसिएशन के चुनाव में रामनाथ संरक्षक, मनोज कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष, सुनील पाण्डेय मंत्री, दिनेश चन्द्र श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष चुने गए। उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ महिला प्रकोष्ठ के चुनाव में रीता देवी संरक्षक, प्रसन्ना पाण्डेय अध्यक्ष, मीरा शुक्ल मंत्री, बबिता मिश्र कोषाध्यक्ष चुनी गई। कार्यक्रम का संचालन रामनाथ व अध्यक्षता सुनील कुमार पाण्डेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed