{"_id":"5b4a3bbb4f1c1b45748b4c11","slug":"141531591611-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजगर के डेढ दर्जन बच्चे दिखने से दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजगर के डेढ दर्जन बच्चे दिखने से दहशत
Updated Sat, 14 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
तिनहरी में अजगर के डेढ़ दर्जन बच्चे दिखने से दहशत
टिनिच। क्षेत्र के गांव तिनहरी में शनिवार सुबह अजगर के डेढ़ दर्जन बच्चे देखकर लोगों में दहशत फैल गई। अजगर दिखने की सूचना वन विभाग को भी दे दी गई।
तिनहरी गांव के उत्तर समय माता स्थान के पास शनिवार करीब तीन बजे गांव के कुछ बच्चे खेल रहे थे। गांव के आर्यन की नजर समय माता के स्थान पर रेंग रहे अजगर के बच्चे पर पड़ी। वह डर के कारण भाग गया और घरवालों को यह बात बताई। धीरे-धीरे अजगर निकलने की बात पूरे गांव में फैल गई। गांव के प्रभात, राम अवतार, नीरज, सूरज सहित अन्य देखने पहुंचे। अजगर के बच्चों की संख्या करीब 15 दिखी जो करीब दो फिट लंबे हैं। गांव वालों ने वन विभाग को इसकी सूचना दी। छह जून को इसी स्थान पर अजगर के अंडे खुदाई के दौरान मिले थे, जिसे लोगों ने पुन: उसी बिल में रखकर मिट्टी डाल दिया था। इस संबंध में राम नगर के रेंजर रणविजय ने बताया कि शांतप्रिय सांप है। इससे डरने की जरूरत नहीं है। विभाग के कर्मचारियों को भेज कर दिखाता हूं।