{"_id":"59d918514f1c1bca678b49ed","slug":"141507399761-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईईएस टॉपर्स सुधांशु सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईईएस टॉपर्स सुधांशु सम्मानित
Updated Sat, 07 Oct 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईईएस टॉपर सुधांशु सम्मानित
भानपुर।
आईईएस परीक्षा में सामान्य श्रेणी में देश में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले सुधांशु को विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शनिवार को सम्मानित किया।
सोनहा स्थित डाक बंगले पर आयोजित सम्मान समारोह में रुधौली विधायक ने कहा कि सुधांशु ने परीक्षा उत्तीर्ण कर पूरे जिले का मान बढ़ाया है। ऐसे में वे सम्मान के हकदार हैं। इस मौके पर सुंधाशु ने भी अपने विचार रखे। कहा कि तैयारी करने वाले हर बच्चों के माता-पिता को अपने बच्चों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। क्योंकि सफलता हासिल करने में समय लगता है। कुदरहा ब्लॉक के भितहा गांव के रहने वाले सुधांशु की पूरी शिक्षा पंजाब में हुई। इनके पिता राघवराम चौधरी रेलवे में सेक्शन इंजीनियर के पद पर जम्मू में तैनात हैं। सुधांशु की छोटी बहन शिवानी ने भी पंजाब में रहकर सीपीएमटी क्वालीफाई किया था। कार्यक्रम में राजेश पांडेय, फूलचंद चौधरी, राकेश पटेल, महेश सिंह, राम मिलन वर्मा, जगराम वर्मा, सुमिरन पांडेय, श्रीराम, रामधन वर्मा आदि मौजूद रहे।