फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   140 teacher was trained

स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित हुए 140 शिक्षक

Tue, 21 Sep 2021 10:32 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
140 teacher was trained
स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम के लिए प्रशिक्षित हुए 140 शिक्षक
विज्ञापन

- चार बैच और आठ दिवसों में पूरा हुआ प्रशिक्षण
- एनईपी 2020 के अंतर्गत स्कूलों में संचालित होंगी प्री-प्राईमरी कक्षाएं
- डायट प्राचार्य व बीएसए ने प्रशिक्षण में शिक्षकों को किया संबोधित
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जनपद के सभी न्याय पंचायतों के चयनित 140 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत स्कूल रेडिनेस पाठ्यक्रम का प्रशिक्षण दिया गया। चार बैचों के प्रशिक्षण का समापन मंगलवार को हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के प्रत्येक न्याय पंचायत से एक-एक कर कुल 140 शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया।
समापन सत्र में कार्यक्रम को डायट प्राचार्य कृपा शंकर वर्मा, बीएसए जगदीश शुक्ल व जिला समन्वयक सुनील त्रिपाठी ने संबोधित किया। शिक्षकों को इस कार्यक्रम की महत्ता बताते हुए कहा कि अब प्री-प्राइमरी शिक्षा को अभियान चलाकर हर बच्चे तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी में इस बात पर पूरा जोर है कि बच्चों को गतिविधि आधारित लर्निंग व करके सीखने पर विशेष जोर दिया जाए। शिक्षकों को इसे जमीन पर उतारने का कार्य करना है। प्रशिक्षकों ने इस कार्यक्रम को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि बच्चों के लिए प्री-प्राइमरी इसलिए जरूरी है कि जब वह औपचारिक रूप से कक्षा एक में पढ़ाई की शुरुआत करें तो पहले से ही मानसिक व शारीरिक रूप से तैयार रहें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन करते हुए जनपद स्तरीय प्री-प्राइमरी कार्यक्रम संचालन समिति के सदस्य व प्रशिक्षक एसआरजी डॉ. सर्वेष्ट मिश्र ने जनपद में संचालित होने जा रहे स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम की पूरी जानकारी दी। उन्होंने इस कार्यक्रम के संचालन के लिए स्कूल, छात्र, शिक्षक व अभिभावकों की तैयारी, आंगनबाड़ी व स्कूल के बीच समन्वय आदि के बारे में पावर प्वाइंट प्रस्तुति कर व वीडियोज के माध्यम से जानकारी दी। प्रशिक्षक व डायट प्रवक्ता शशि दर्शन त्रिपाठी ने बच्चों के आरंभिक भाषा, गणितीय कौशल विकास व लर्निंग आउटकम की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्या प्रवेश योजना व बाल वाटिका योजना व संयुक्त गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रतिभागी शिक्षकों से उनकी समस्याओं व अनुभवों पर फीडबैक भी लिए गए। तकनीकी सहयोग विमल आनंद व एआरपी राकेश पांडेय ने दिया। कार्यक्रम में सत्या पांडे, बब्बन पांडेय, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed