फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   140 farmers will be sent to Kanpur, Lucknow for training

प्रशिक्षण के लिए कानपुर, लखनऊ भेजे जाएंगे 140 किसान

Sat, 09 Jan 2021 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
140 farmers will be sent to Kanpur, Lucknow for training
प्रशिक्षण के लिए कानपुर, लखनऊ भेजे जाएंगे 140 किसान
विज्ञापन

बस्ती। आत्मा योजना के तहत किसानों को राज्य के अंदर भ्रमण कराया जाएगा। जिले के सभी 14 ब्लॉकों से 10-10 किसानों का चयन किया जाना है। भ्रमण, प्रशिक्षण, रहने व खाने का खर्च कृषि विभाग उठाएगा। किसान अपने ब्लॉक के राजकीय बीज गोदाम प्रभारी से संपर्क कर सकते हैं।
आत्मा के तहत किसानों को राज्य से बाहर व अंदर शैक्षणिक भ्रमण कराया जाता है। रबी सीजन में किसानों को भारतीय दलहन अनुसंधान संस्थान कानपुर व राज्य कृषि प्रबंध संस्थान रहमान खेड़ा, लखनऊ में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

कानपुर में उन्हें दलहनी फसलों के तहत अरहर, चना, मटर, मसूर, सोयाबीन आदि की खेती करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा तो लखनऊ में वैज्ञानिक नई तकनीकों के बारे में बताया जाएगा। प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियों को किसान फसल उगाने में उपयोग करेंगे। बाद में कृषि विभाग इन किसानों से सीखी गई बारीकियों का फीडबैक भी लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक डॉ. एसके त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम चरण में किसानों को कानपुर और लखनऊ भेजा जा रहा है। इसके बाद द्वितीय चरण में मोदीपुरम व तृतीय में वाराणसी भेजा जाएगा। कृषि भवन से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 जनवरी को सुबह नौ बजे किसानों का दल बस से कानपुर के लिए रवाना होगा। 19 को दल पुन: वापस कृषि भवन पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed