फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 samples of refined, ghee, coconut and mustard oil were taken.

Basti News: रिफाइंड, घी, नारियल व सरसों के तेल के 14 नमूने लिए

Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
14 samples of refined, ghee, coconut and mustard oil were taken.
बस्ती। सहालग में मिलावटी खाद्य तेल खपाने की आशंका के बीच खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम ने जिले में जांच तेज कर दी है। विभाग ने मिलावटी पदार्थों की जांच के लिए तीन दिवसीय अभियान चलाया। इस दौरान कई राज्यों से मंगाए गए 14 ब्रांडों के संदिग्ध नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। रिपोर्ट के बाद मिलावट की पुष्टी होगी।
विज्ञापन

सहायक खाद्य ग्रेड-दो चितरंजन कुमार सिंह ने बताया कि विभागीय टीम ने छह से आठ मई तक घी एवं खाद्य तेलों जैसे सरसों, रिफाइंड, नारियल तेल की जांच के लिए अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न ब्रांड के रिफाइंड सोयाबीन ऑयल, कच्ची घानी सरसों तेल के संदिग्ध नमूने भी एकत्र किए गए। गाय का घी और अन्य देसी घी शामिल हैं। सहायक खाद्य आयुक्त ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद मानक विहीन पाए जाने वाले उत्पादों पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बताया कि घी के तीन नमूने लिए गए हैं। रिफाइंड, सरसों तेल के 10 और नारियल तेल के एक नमूने अभियान के तहत एकत्र किए गए थे। छापेमारी की सूचना पर बाजार में हड़कंप मचा हुआ था। पांडेय बाजार, भानपुर, हर्रैया और रुधौली क्षेत्र से नमूने लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अनुसार, तेल के वही नमूने लिए गए हैं जो संदिग्ध थे। वहीं, हाल ही में कई ब्रांड की बिक्री पर प्रतिबंध लगा है, जिसकी बिक्री न होने पाए टीम इस पर निगरानी की हुई है। बताया कि हाल ही में 14 फर्मों पर प्रतिबंध लगाया गया है, जिसमें एक फर्म गोरखपुर की भी शामिल हैं। अधिकांश खाद्य तेल व्यापारी गोरखपुर से ही मंगवाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed