{"_id":"62028ffa6693e54c1e58abd4","slug":"14-people-corona-positive-basti-news-gkp426294183","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के 14 पॉजिटिव केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के 14 पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 14 लोग कोरोना संक्रमित मिले
बस्ती। जिले में मंगलवार को 14 लोग पॉजिटिव पाए गए। इस प्रकार जिले में कुल 97 एक्टिव केस हो गए हैं। सभी को होम क्वारंटीन किया गया है, जबकि पहले से पॉजिटिव लोगों में से 15 लोगों की रिपोर्ट मेडिकल कॉलेज ने निगेटिव दी है। जिले के विभिन्न स्थानों पर आरआरटी ने कुल 1123 नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेजा है।
सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि कोरोना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। सभी के जांच की व्यवस्था बनाई जा रही है। मेडिकल कॉलेज से लोगों का आरटीपीसीआर कराया जाता है। सीएमओ ने कहा कि जिले भर में पॉजिटिव केस आ जरूर रहे हैं, मगर सभी की स्थिति सामान्य है। पॉजिटिव मिले लोगों को घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है। उन पर आरआरटी नजर रखती है। ऐसे लोगों को कोरोना किट उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसमें दवाएं हैं। उन्हें इसका प्रयोग कर खुद को सुरक्षित करना है। सीएमओ ने बताया कि अभी तक जिले में कोरोना से केवल एक मौत हुई है। वह भी पहले से बीमार था। फिलहाल सभी को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कोरोना संक्रमण से उन्हें बचाया जा सके। बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखी जा रही है। सभी को कोरोना गाइडलाइन पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह कोरोना की चुनौती से लड़ने को तैयार है।