फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   14 case in beat

मारपीट के चार मामलों में चौदह पर मुकदमा

Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
14 case in beat
मारपीट के चार मामलों में चौदह पर मुकदमा
विज्ञापन

कोतवाली, वाल्टरगंज, गौर व कप्तानगंज का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में कोतवाली, वाल्टरगंज, गौर व कप्तानगंज पुलिस ने 14 आरोपितों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। सभी घटनाओं में पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

कोतवाली के कांशीराम आवास निवासी सहनाज बेगम ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि छोटे बेटे इबरार के साथ खाना खाने के बाद टहलते समय उस्मान, रुस्तम, गुड्डू व गणेश पता अज्ञात ने मारापीटा। मारपीट में इबरार को गंभीर चोट आई। कोतवाली के हवेली खास निवासी शालिनी का आरोप है कि गांव के विक्रम, विक्कू व पायल ने उन्हें व उनकी मां को मारपीट कर बिना कारण जानमाल की धमकी भी दी। वाल्टरगंज के कंचनपुर निवासी सूरज का आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के रामसूरत, मिथुन व टुनटुन ने उनकी मां व बहन को मारपीट कर जानमाल की धमकी दी। गौर थाने के रानी बाबू निवासी सुधा देवी का आरोप है कि गांव के नागेंद्र व संतोष ने पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर धमकाया। वहीं, कप्तानगंज थाने के परिवारपुर ओझागंज निवासी अभिषेक मिश्र का आरोप है कि भूमि विवाद को लेकर उनके पिता इन्द्रदेव मिश्र को गांव के आदित्य सिंह उर्फ कठिया सिंह व दारा सिंह ने मारापीटा। सिर में चोट आने से वह बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed