फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   135 homes buzzing

नए साल के पहले दिन 135 घरों में गूंजी किलकारी

Fri, 01 Jan 2021 11:06 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
135 homes buzzing
नए साल के पहले दिन 135 घरों में गूंजी किलकारी
विज्ञापन

बस्ती। वर्ष-2021 से नया दशक शुरू हो गया। नए साल के पहले दिन जिले के नर्सिंग होम्स में 115 बच्चों ने जन्म लिया। जबकि महिला अस्पताल में 14 तो हर्रैया में छह नवजात ने जन्म लिए। इस दशक के पहले दिन जहां नए साल की खुशी आई, वहीं तमाम परिवारों में नए मेहमान के चलते खुशियां परवान चढ़ीं। नर्सिंग होम्स व सरकारी अस्पताल में 135 मेहमानों ने अपने परिवार की झोली में खुशियां डाली।
कोरोना काल के बीच बीते वर्ष ने जहां लोगों को जिंदगी जीने की सही राह दिखाई, वहीं कोरोना से कई परिवार उजड़े भी गए, मगर समय के साथ उनकी यादें ही रह जाती हैं। महिला अस्पताल में परिजनों के साथ आए मुंडेरवा क्षेत्र के रामराज ने कहा कि उनके भाई को पुत्री प्राप्त हुई है। नए वर्ष की इस खुशी में उन्हें ऊपर वाले ने सौगात दी है, इस नए मेहमान के आने से घर में खुशी छा गई। एक नर्सिंग होम में भर्ती राजकुमार आज खुशी से फूल नहीं समा रहे थे, क्योंकि उनके घर इस दशक के नए मेहमान का आगमन हुआ है। कहते हैं कि उनके बड़े भाई को पुत्र प्राप्त हुआ है। ईश्वर को धन्यवाद देते हुए उन्होंने नए वर्ष को अपने परिवार के लिए खुशियों वाला बताया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. सुषमा सिन्हा ने बताया कि महिला अस्पताल में एक जनवरी को 14 बच्चों ने जन्म लिया है। सभी सुरक्षित हैं। सीएमओ डॉ. एके गुप्ता ने बताया कि ब्लॉकवार सरकारी अस्पतालों में पैदा होने वाले बच्चों की सूची 24 घंटे बाद मिलती है। ऐसे में पहली जनवरी को पैदा होने वाले बच्चों की संख्या बताई नहीं जा सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed