फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   रेलवे बैरियर टूटा, तीन ट्रेन प्रभावित

रेलवे बैरियर टूटा, तीन ट्रेन प्रभावित

Wed, 27 Dec 2017 12:27 AM IST
basti
basti Updated Wed, 27 Dec 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
रेलवे बैरियर टूटा, तीन ट्रेन प्रभावित
train - फोटो : file photo
बस्ती/ बभनान।गौर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी गेट संख्या 215 पर मंगलवार को हलुआ रोड से गन्ना लादकर जा रहे ट्रक का ऊपरी हिस्सा रेलवे बैरियर में फंस गया। इससे बैरियर टूट गया। इस कारण तीन ट्रेनें प्रभावित हुईं। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रेल प्रशासन ने बैरियर को ठीक कर ट्रेनों का संचालन शुरू कराया गया।गौर के स्टेशन अधीक्षक सिराजउहक ने बताया कि घटना के कुछ देर बाद लखनऊ की ओर जा रही गोरखपुर-मुंबई सीएसपीएम सुपरफास्ट ट्रेन वहां पहुंची। कुछ देर बात लखनऊ की ओर जा रही राप्ती सागर एक्सप्रेस व गोरखपुर यशवंत नगर सुपरफास्ट भी थोड़ी देर बाद अंतराल पर पहुंची। सभी ट्रेनों को कुछ देर तक रोके रखा गया। बैरियर ठीक होते ही इन ट्रेनों को रवाना किया गया। आरपीएफ चौकी प्रभारी बभनान अरविंद यादव ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। चालक के खिलाफ रेलवे एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed