फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   12.75 crores remained dumped

Basti News: डंप रह गए 12.75 करोड़...नहीं सुधरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Sat, 04 Nov 2023 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 04 Nov 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
12.75 crores remained dumped
फरवरी में शासन से मिला था धन, ग्रामीण इलाकों में मुश्किल से 18 घंटे मिल रही बिजली
विज्ञापन

अब तक एजेंसी और निगम के बीच काम का नहीं हुआ अनुबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर समेत 11 नगर निकायों मेंं बिजली आपूर्ति संसाधनों को विकसित करने के लिए शासन से बिजली निगम को 12.75 करोड़ रुपये फरवरी में मिले थे। मगर, अब तक काम शुरू नहीं हो पाया। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। कहीं निर्धारित वोल्टेज में बिजली नहीं मिल रही है तो कहीं रोस्टर के अनुसार आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। बभनान, हर्रैया, भानपुर व रुधौली को छोड़कर अन्य छह नगर पंचायतों को देहात के अनुसार 18 घंटे ही बिजली मिल रही है।
नगर पंचायतों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति करने के शासन ने निर्देश दे रखे हैं। जब जनप्रतिनिधि शासन से तय आपूर्ति देने के लिए निगमये अफसरों पर दबाव बनाते हैं तो वह संसाधनों की कमी बताकर किनारा कर लेते हैं, लेकिन हकीकत यह है कि निगम के पास नए संसाधनों को स्थापित करने व पुराने के सुंंदरीकरण के लिए शासन से मिले करीब 12.75 करोड़ रुपये डंप पड़े हैं। शुक्रवार को पड़ताल में पता चला कि कार्य कराने के लिए तीन एजेंसियों को मार्च में ठेका दिया जा चुका है। जुलाई में निगम तीनों एजेंसियों को सशर्त अनुमति पत्र (एलओआई) भी जारी कर चुका है। इसके बाद एजेंसी की ओर से लगाए जाने वाले सामान की गुणवत्ता जांच की जानी थी। पांच महीनों में निगम सामान की गुणवत्ता जांच नहीं करा पाया।
विज्ञापन

...
एजेंसी और निगम के बीच काम का नहीं हुआ है अनुबंध
निगम के अफसर बताते हैं कि एलओआई जारी कर दिया गया है। अब सामान की गुणवत्ता की जांच होनी है। इसके बाद काम शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन यह पूरा सच नहीं है। जब इस बारे में पड़ताल की तो पता चला कि अब तक एजेंसी और निगम के बीच काम करने-कराने के लिए अनुबंध नहीं हुआ है। इससे निविदा के बाद भी काम नहीं हो रहा है। सूत्र के अनुसार, निगम एजेंसी के प्रोपराइटरों से 10 लाख रुपये का परफॉर्मेंस गांरटी मांग रहा है जिसे देने में प्रोपराइटर कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बी-ग्रेड में रैंकिंग मिलने के बाद भी नहीं हो रहा सुधार
उपभोक्ताओं की समस्याओं के निस्तारण व आपूर्ति के लिए शासन से निगम को बी-ग्रेड के तहत शहरी क्षेत्र को 29वीं और ग्रामीण को 42वीं रैंक मिल चुकी है। इसके बावजूद अफसर संसाधनों को दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वर्ष 2020 में कप्तानगंज, गनेशपुर, मुंडेरवा, बनकटी, गायघाट व नगर बाजार को नगर पंचायत का दर्जा मिला, लेकिन अब तक यहां 22 घंटे बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हुई।
...
इन समस्याओं का सामना कर रहे उपभोक्ता
- फीडर अलग न होने से ग्रामीण इलाकों जैसे मिल रही बिजली।
- निर्धारित वोल्टेज से कम मिल रही बिजली आपूर्ति।
- लोकल फाल्ट की अधिकता के कारण आपूर्ति बाधित रहती है।
- 22 की जगह मुश्किल से मिल रही 18 घंटे आपूर्ति।
- कम बिजली मिलने के कारण प्रभावित हो रही व्यावसायिक गतिविधियां।
...
बातचीत
बिजली के बिना व्यवसाय के तमाम कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण कस्बे में नए प्रतिष्ठान नहीं खुल रहे हैं।
विजय प्रकाश शुक्ल, मुंडेरवा
...
मुश्किल से 15-16 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। उपकेंद्र पर शिकायत करने पर अवर अभियंता बताते हैं कि फीडर अलग नहीं हुआ है। ऐसे में 22 घंटे आपूर्ति नहीं दी जा सकती है।

विनोद जायसवाल, व्यवसायी, मुंडेरवा
...

नगर पंचायतों में होने कुछ प्रमुख कार्य
- बनकटी व नगर बाजार उपकेंद्र की होनी है क्षमता वृद्धि।

- गायघाट में आठ किमी बननी है 33 केवी लाइन।

- कप्तानगंज में 55, गनेशपुर 20 गायघाट में तीन, मुंडेरवा में चार किमी बनेगी 11 केवी लाइन।

- नगर बाजार व कप्तानगंज में आठ-आठ, गनेशपुर में सात, गायघाट में एक किमी बनेगी एलटी लाइन।

- नगर बाजार में दो व गायघाट में 400 केवीए का लगना है ट्रांसफाॅर्मर।

- हर्रैया में 19 किमी 11 केवी व एक किमी एलटी लाइन को होना है निर्माण।

- रुधौली में 40 किमी बनाई जानी है 11 केवी लाइन।

- बनकटी में आठ किमी 11 केवी व 4.50 किमी एलटी लाइन का होना है निर्माण।
...
वर्जन
टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में थोड़ा समय लगता है। तीनों एजेंसी के प्रोपराइटर को सामान खरीदकर काम शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। दीपावली तक कार्य शुरू हो जाएगा।
रामदास, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed