फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   1263 students appeared in the exam, maths troubled them

Basti News: 1263 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा, गणित ने किया परेशान

Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 16 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
1263 students appeared in the exam, maths troubled them
बेगम खैर इंटर कॉलेज से परीक्षा देकर निकलते छात्र व  छात्राएं
अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए 1359 परीक्षार्थी थे पंजीकृत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। अटल आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 2025 कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार को आयोजित की गई। जनपद के तीन केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कक्षा छह के 703 और नौ के 560 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। पेपर देकर केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थियों में उत्साह नजर आया। परीक्षार्थियों का कहना था हिंदी, अंग्रेजी, गणित ओर साइंस के प्रश्न पूछे गए थे। प्रश्नपत्र 100 अंक के थे। ज्यादातर प्रश्न सरल थे, मगर गणित ने कई जगह उलझाया।

अटल आवासीय विद्यालय बस्ती मंडल में शैक्षिक सत्र 2025-26 में कक्षा छह और नौ में प्रवेश के लिए सुबह 11 से एक बजे परीक्षा हुई। श्रम विभाग के तहत भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से संचालित विद्यालय की परीक्षा एएसएच, जीआरएस इंटर कालेज सक्सेरिया और बेगम खैर इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। छात्र-छात्राओं की जांच के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। उत्साह के साथ परीक्षार्थियों ने तीन घंटे परीक्षा दी। कक्षा छह प्रवेश के लिए 772 में से 703 और नौ में प्रवेश के लिए 587 में से 560 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


उप श्रमायुक्त बृजमोहन शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में कक्षा छह में 91.06 और कक्षा नौ में प्रवेश के लिए 95.40 प्रतिशत परीक्षार्थी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


..

पेपर अच्छा हुआ है। 100 नंबर का पेपर था। सभी प्रश्न हल कर दिया हूं। उम्मीद है अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश मिल जाएगा।

- विवेक चौधरी,परीक्षार्थी

..

अटल आवासीय विद्यालय में 9वीं कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा दी। परीक्षा अच्छा हुआ है। लगभग सभी प्रश्न हल किया। गणित के प्रश्न कुछ कठिन लगे।

-खुशी, परीक्षार्थी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed