फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   123 meritorious students were honored and encouraged.

Basti News: 123 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 08 Oct 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
123 meritorious students were honored and encouraged.
अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ मेधावियों को सम्मानित किया गया- विज्ञ​प्ति
बस्ती। अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ की ओर से बड़े वन स्थित एक मैरिजहाल में मंगलवार को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन महासंघ के जिलाध्यक्ष राम मिलन प्रजापति ने किया। 123 छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अशोक कुमार प्रजापति और विशिष्ट अतिथि पुरुषोत्तमनाथ प्रजापति, प्रोफेसर राम कोमल प्रजापति, डॉ. एपी भार्गव, संजय कुमार प्रजापति, डॉ. अनिल प्रजापति ने शिक्षा को समाज का मूल आधार बताया। 123 मेधावियों को संतराम बीए प्रज्ञा सम्मान के तहत मेडल और प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता हिमांशु मोहन तथा अतिथि दिनेश कुमार प्रजापति, अविनाश प्रताप प्रजापति, बलिहारी प्रजापति, जनार्दन नाथ प्रजापति, राम प्रसाद, ओम प्रकाश प्रजापति आदि ने प्रजापति समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक मोर्चों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज के सबल लोग यदि जरूरतमंदों की मदद की पहल करें तो समाज की नई पीढ़ी को शक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नागरिक चंद्रभान प्रजापति, नरसिंह प्रजापति, राम औतार प्रजापति ने छात्रों को जीवन में आने वाली कठिनाइयों के बावजूद शिक्षा जारी रखने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन हरिकेश प्रजापति और अध्यक्षता चुन्नीलाल प्रजापति ने किया।

कार्यक्रम में महेंद्रनाथ प्रजापति, अमित प्रकाश प्रजापति, भगवानदीन प्रजापति, नेबूलाल प्रजापति, राम मूरत प्रजापति, कृष्ण कुमार प्रजापति, रामजेत, राजेश कुमार प्रजापति, जवाहरलाल प्रजापति समेत महिला प्रकोष्ठ की अमरावती प्रजापति, विमला, रेणुका प्रजापति, पूनम, शिखा, जनक दुलारी, माधुरी, सुभावती, गरिमा आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed