{"_id":"5cb4d2c6bdec2262650b1971","slug":"121555354310-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीज गोदामों का सत्यापन नहीं, तीन पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीज गोदामों का सत्यापन नहीं, तीन पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीज गोदामों का सत्यापन नहीं, तीन पर कार्रवाई
गौर, बनकटी और कप्तानगंज प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि
उप कृषि निदेशक ने कृषि अधिकारी की टीम गठित की थी
अम उजाला ब्यूरो
बस्ती। जिला कृषि अधिकारी के निर्देश के बाद भी बीज गोदामों का सत्यापन नहीं कराए जाने पर गौर, बनकटी व कप्तानगंज के प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। विभाग हर वर्ष बीज गोदामों का सत्यापन कराता है।
उप कृषि निदेशक ने जिला कृषि अधिकारी की देखरेख में सत्यापन टीम का गठन किया था। जिले के सभी 14 ब्लॉकों में कृषि विभाग के बीज गोदामों का सत्यापन कार्य 15 अप्रैल तक पूरा करना था। इसके लिए तीन ब्लॉकों के गोदाम प्रभारियों ने अपने यहां सत्यापन कार्य नहीं कराया। जिला कृषि अधिकारी का निर्देश न मानने पर गौर, कप्तानगंज व बनकटी के गोदाम प्रभारियों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। जिला कृषि अधिकारी संजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों गोदाम प्रभारियों को कई बार पत्र लिखकर सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए गए थे। बताया कि तीनों प्रभारियों को 17 अप्रैल तक हर हाल में सत्यापन कराने के निर्देश जारी किए गया है। अन्यथा की दशा में इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग हर साल अपने ब्लॉक स्थित गोदामों पर आयातित बीजों की खपत, बचत से संबंधित ब्यौरा सत्यापित कराता है।
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की बैठक
बस्ती। उप्र एवं उत्तराखंड मेडिकल एंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन की सोमवार को बैठक हुई। अध्यक्षता राकेश कुमार उपाध्याय ने की। कहा कि एक मई को मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर कैली अस्पताल में लगाया जाएगा। इसमें 100 यूनिट ब्लड का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में केंद्र सरकार से 18 हजार न्यूनतम वेतन करने की मांग भी की गई। श्रम कानून को शक्ति से लागू करने और आठ घंटे कार्य का मानक बनाए जाने की मांग भी उठाई है। बैठक में राजन यादव, अनिल उपाध्याय, सुनील , नागेंद्र शुक्ला, राम प्रकाश, कौशल, अमित पांडेय, सोनू, वीरेंद्र पांडेय, मोहित, संदीप, अविनाश सहित तमाम लोग मौजूद रहे।