फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   शिक्षक दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए डा. राधाकृष्णन

शिक्षक दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए डा. राधाकृष्णन

Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए डा. राधाकृष्णन
शिक्षक दिवस पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए डॉ. राधाकृष्णन
विज्ञापन

विद्यालयों में बच्चों ने अपने गुरु को दिए उपहार
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। देश के प्रथम उप राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस पर बुधवार को शहर से लेकर गांव तक के विद्यालयों में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। इस दौरान विद्यालयों में बच्चों ने अपने गुरु को उपहार देकर सम्मानित किया।
देलही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक प्रबंधक जेपी सिंह, प्रधानाचार्य लक्ष्मी मणि त्रिपाठी व उप प्रधानाचार्य गोपाल तिवारी ने डॉ. कृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर केक काटा। इस मौके पर स्कूल के शिक्षकों को बच्चों ने उपहार दिया।
विज्ञापन

लिटिल फ्लॉवर स्कूल मधुपुरम गोपालपुर वाल्टरगंज के बच्चों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रधानाचार्य संगीता यादव ने सभी को शुभकामनाएं दीं। खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसी क्रम में प्लेनेट स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यालय के प्रबंधक अमरमणि पांडेय, अर्चना पांडेय व प्रधानाचार्य डीपी त्रिपाठी ने शिक्षकों को संबोधित किया। इस मौके पर प्रबंधक ने शिक्षकों को उपहार देकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य का संदेश दिया। दी सीएमएस में प्रबंधक अनूप खरे, प्रधानाचार्य नूपुर त्रिपाठी कौशलेंद्र पांडेय ने डॉ. कृष्णन को महान विचारक व मार्गदर्शक बताया। शिक्षकों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इनरव्हील क्लब ने धर्मशाला गांधीनगर में शिक्षक दिवस पर तमाम कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों को सम्मानित किया। इंदिरा पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों के सम्मान में बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए। प्रधानाचार्य शिप्रा सिंह व इंदू सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सेंट्रल एकेडमी में प्रधानाचार्य एके श्रीवास्तव व इंचार्ज एके सिंह सह निदेशक अनुज तिवारी ने कार्यक्रम का शुभांरभ किया। न्यू सोशल एण्ड मॉडर्न पब्लिक स्कूल में सर्वपल्ली राधा कृष्णन का याद किया गया। डॉ. आरजी पब्लिक कान्वेंट इंटर कॉलेज में प्रबंधक डॉ. रामगोपाल सिंह ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। भारतीय कृषक लघु मा. विद्यालय जिनवा में सर्वपल्ली राधाकृष्णन की याद में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सरस्वती बालिका विद्या मंदिर रामबाग में शिक्षक दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि अभय पाल व विशिष्ट अतिथि प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सरला इंटरनेशनल एकेडमी में धूमधाम से शिक्षक दिवस का आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य अंजू गिजवानी ने डॉ. कृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण किया। दुुबौला स्थित एसजेपी इंटरनेशनल स्कूल में प्रधानाचार्य डीके त्रिपाठी ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


याद किए गए सर्वपल्ली राधा कृष्णन
बस्ती। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विक्रमजोत प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड के महिला औद्योगिक इंटर कॉलेज बस्थनवा में प्रधानाचार्य शांती पांडेय व दिलीप श्रीवास्तव, लालपुर स्थित पं जोखूलाल परमात्मा प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज में प्रबंधक रघुनायक शुक्ल व प्रधानाचार्य रंजीत सिंह, विक्रम पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, प्रबंधक विजय कुमार पांडेय, पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकवारा, बाघानाला, शंकरपुर, जितियापुर, प्राथमिक विद्यालय टिकारिया, खतमसराय, पूरेहेमराज, रूपगढ़, रामगढ़ आदि परिषदीय विद्यालयों के साथ-साथ कान्वेंट स्कूलों में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया।
कुदरहा प्रतिनिधि के अनुसार कृषक इंटर कॉलेज कुरियार में प्रधानाचार्य अजीत कुमार पाल ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में शिक्षक दीपक मौर्य, अरुण प्रकाश पाल, कहकशा खान आदि मौजूद रहीं। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र दुबौलिया पर शिक्षक दिवस के अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें केशरी सिंह, राधेश्याम यादव, राम संवारे, श्रीराम, माता प्रसाद, शिवपूजन, निर्मला सिंह व कौशल देवी को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर संसाधन केंद्र के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार नगर पंचायत बनकटी क्षेत्र के सीडीए इंटर कॉलेज व सीडीए एकेडमी में कॉलेज की निदेशक अरुणा पाल, संजय यादव, पीके मिश्र, अजय सिंह, रोली दूबे, महिमा पाण्डेय की मौजूदगी में शिक्षक दिवस मनाया गया।

फोटो
636 सहायक अध्यापकों को मिला नियुक्ति पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। प्राथमिक विद्यालयों में 41 हजार सहायक अध्यापक भर्ती के तहत काउंसिलिंग बाद शिक्षक दिवस यानी पांच सितंबर को 636 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र सौंप दिया गया। डायट प्राचार्य व बीएसए अरुण कुमार की अगुवाई में जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र पर बुधवार की सुबह से ही नियुक्ति पत्र पाने के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने लगी।
जिला समन्वयक एमडीएम अमित कुमार मिश्रा के साथ बीईओ इंद्रजीत ओझा, सुभाष वर्मा, ध्रुव प्रसाद जायसवाल, राम बहादुर वर्मा, अंजनी कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, श्याम बिहारी, अखिलेश कुमार सिंह, कपिल देवी द्विवेदी, अनीता त्रिपाठी की टीम ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। नियुक्ति पत्र मिलने के साथ सहायक अध्यापक बनने की खुशी से अभ्यर्थियों के चेहरे चमक उठे। जिले में 41 हजार सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया के तहत एक सितंबर से काउंसिलिंग शुरू हुई थी। तीन दिनों के भीतर काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई। इसके साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। वरिष्ठ लिपिक संतोष गुप्ता का भी विशेष योगदान रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अभिलेखों में कमी के चलते दो अभ्यर्थियों का नियुक्ति पत्र रोका गया है। नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

सर्वश्रेष्ठ शिक्षक बनकर छा गए सर्वेष्ट
डीएम, एसपी संग विद्यालय परिवार ने देखा लाइव समारोह
मूड़घाट विद्यालय पर जश्न, फूले नहीं समा रहा था स्टाफ
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सही दिशा में निर्बाध प्रयत्न और लक्ष्य के प्रति समर्पण वह कुंजी है, जो किसी भी सर्वेष्ट को सर्वश्रेष्ठ बना सकती है। सदर ब्लॉक के मूड़घाट जैसे उपेक्षित प्राइमरी स्कूल को राष्ट्रीय फलक तक पहुंचाने में बेशक सर्वेष्ट को तमाम व्यवहारिक समस्याओं से रूबरू होना पड़ा। बुधवार को जब दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार का प्रमाणपत्र मिला। डीएम डॉ. राजशेखर ने सर्वेष्ट की इस कामयाबी के लिए बच्चों के साथ इंटरैक्टिव सत्र और ‘लर्निंग बाय डूइंग’ यानी करके सीखने की विधा का इस्तेमाल को अहम कुंजी बताया, बोले कि तभी जिस स्कूल के विद्यार्थियों की संख्या सिर्फ 19 थी, वहां अब 236 छात्र शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
जिस वक्त दिल्ली में सर्वेष्ट सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर रहे थे, उस वक्त उनकी कर्मस्थली यानी मूड़घाट प्राथमिक विद्यालय पर जश्न का माहौल था। निर्धारित गणवेश में विद्यालय के बच्चे और शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद था। सबसे ज्यादा डीएम डॉ. राजशेखर उत्साहित दिखे। 24 घंटे पहले से डीएम ने सजीव प्रसारण दिखाने के प्रबंध करने का एलान कर दिया था। बुधवार को एसपी, सीडीओ, एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ समेत विद्यालय पर 15 मिनट पहले ही पहुंच गए थे। बच्चों-शिक्षकों का अनुशासन और परिसर का माहौल देख डीएम फूले नहीं समाए। पूरी टीम और बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए डीएम ने कहा कि ऑडियो, विजुअल शिक्षण पद्धति से बहुत ही अच्छा काम किया।

जमीन की अदला-बदली कर सड़क बनेगी
मूड़घाट स्कूल तक संपर्क मार्ग अवरुद्ध है। वहां के कुछ लोगों की रास्ते में निजी जमीन पड़ने की वजह से सड़क निर्माण में समस्या है। डीएम ने सीडीओ, एएमए जिला पंचायत, एसडीएम, और बीडीओ को दायित्व सौंपा कि वे संबंधित से बात करके सड़क बनाने के लिए अपनी निजी भूमि देकर उसके बदले दूसरी सरकारी भूमि की अदला-बदली करके किसी भी तरह सड़क बनाने का प्रबंध करें। ताकि जिला पंचायत स्कूल तक इंटरलॉकिंग रोड का निर्माण कराया जा सके।

सम्मान मिला तो जिम्मेदारियां बढ़ गईं : सर्वेष्ट कुमार
नई दिल्ली। बच्चों से लेकर अभिभावक तक हर दिन शिक्षक के रूप में सम्मान देते हैं। सरकार ने अधिकारिक तौर पर यह अवार्ड देकर मोहर लगा दी। देश का सर्वोच्च सम्मान तो मिला, लेकिन अब अपने कर्त्तव्य और जिम्मेदारियां बढ़ गई हैं। मेरे स्कूल में सौ फीसदी छात्र गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले परिवारों से हैं, जिनके पास घर, खाना, कपड़े व किताबें तक नहीं हैं। सोसायटी के सहयोग से वे शिक्षा से जुड़े हैं। सरकारी स्कूलों के बच्चे निजी स्कूलों से बेहतर होते हैं। यह दर्शाने के लिए सर्वेष्ट मार्च-अप्रैल में प्रशासन के सहयोग से एक प्रतियोगिता आयोजित करवाने की योजना बना रहे हैं। उनका मानना है कि इंग्लिश में बेशक मेरे छात्र कमजोर होंगे, लेकिन नॉलेज व स्किल में निजी स्कूलों से विजेता बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed