{"_id":"59beb79e4f1c1b9a688b517a","slug":"121505671070-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूडा के कार्यो में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच करेंगे एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूडा के कार्यो में भ्रष्टाचार का आरोप, जांच करेंगे एडीएम
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डूडा के कार्यों में भ्रष्टाचार का आरोप
बस्ती।
जिला नगरीय विकास अभिकरण के निर्माण कार्यों से लगायत अन्य कार्यों में गोलमाल के आरोप लगे हैं। सहायक परियोजना अधिकारी पर योजनाओं में भ्रष्टाचार सहित मनमानी का आरोप लगाने वाले लवकुश की शिकायत पर डीएम अरविंद कुमार सिंह ने एडीएम को जांच के निर्देश दिए हैं।
डीएम को दिए पत्र में लवकुश ने कहा है कि डूडा में सूडा की ओर से जानबूझ कर किसी परियोजना अधिकारी की तैनाती नहीं की गई है। जबकि लंबे समय से सहायक परियोजना अधिकारी लक्ष्मी कांत सिंह ही कार्य देख रहे हैं। आरोप लगाया है कि इस अधिकारी को पूरे विभाग का चार्ज मिलने से ऋण से लगायत महिला समूह तथा निर्माण कार्यों में जमकर धांधली की है। उक्त अधिकारी ने अपने मूल पद सहायक परियोजना अधिकारी का दुरुपयोग किया है। लवकुश ने कहा कि चूंकि डीएम डूडा के अध्यक्ष हैं। ऐसे में इस पद पर किसी दूसरे को अधिकृत करें, जिससे योगी सरकार की मंशा फलीभूत हो सके। उन्होंने लक्ष्मी कांत सिंह के कार्यकाल में कराए गए ऋण, समूह एवं निर्माण आदि की जांच कराने तथा अधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग रखी है। डीएम ने पत्र के बाद इस मामले की जांच के लिए एडीएम को नामित कर दिया है।