{"_id":"59a461304f1c1b85018b461c","slug":"121503945008-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजिस्ट्रेट और पशु चिकित्सक की मौजूदगी में होगी कुर्बानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजिस्ट्रेट और पशु चिकित्सक की मौजूदगी में होगी कुर्बानी
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजिस्ट्रेट, पशु चिकित्सक की मौजूदगी में होगी कुर्बानी
बस्ती।
बकरीद को शांति व सौहार्र्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन इस बार खासी सतर्कता बरतता दिख रहा है। कुर्बानी वाले स्थलों पर किसी भी तरह की समस्या या अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए प्रत्येक थाने पर एक-एक मजिस्ट्रेट औरपशु चिकित्सक की तैनाती की गई है। इस तरह 16 थानाक्षेत्रों में 16 मजिस्ट्रेट और इतनी ही संख्या में पशु चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है। मुंडेरवा, वाल्टरगंज, लालगंज, गौर, रुधौली और सोनहा क्षेत्र की मिश्रित आबादी वाले इलाकों केे लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
एडीएम भगवान शरण ने बताया कि गोवध जैसी समस्या से निपटने के लिए विशेष तैयारी की गई है। किसी भी दशा में गोवध जैसी परंपरा को नहीं पनपने दिया जाएगा। अगर किसी ने ऐसा करने की हिम्मत की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। जिन मजिस्ट्रेट को इस बाबत जिम्मेदारी दी गई है, उनमें कोतवाली में एसडीएम सदर कीर्तिप्रकाश भारती, थाना पुरानी बस्ती में तहसीलदार अनिल कुमार, लालगंज में एसओसी अनिल कुमार राय, कलवारी में एनटी अमरचंद्र वर्मा, नगर में बीडीओ बहादुरपुर, वाल्टरगंज में डीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव, मुंडेरवा में बीडीओ सदर अनिल कुमार सिंह, रुधौली में एसडीएम एससी शर्मा, सोनहा में एसडीएम हरिश्चंद्र सिंह, हर्रैया में एसडीएम दिनेश कुमार, छावनी में तहसीलदार हर्रैया नवीन प्रसाद, परशुरामपुर में बीडीओ विक्रमजोत जितेंद्र प्रताप सिंह, पैकोलिया में एनटी विजय कुमार सिंह, गौर में बीडीओ गौर प्रभाकर दुबे, कप्तानगंज में पीडी डीआरडीए एवं प्रभार बीडीओ आरपी सिंह एवं दुबौलिया थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी बीडीओ दुबौलिया महेंद्र कुमार पांडेय शामिल हैं।