{"_id":"69b462d39f331d29530e15e7","slug":"1186-crore-proposal-approved-15-roads-to-be-rejuvenated-basti-news-c-207-1-bst1005-154824-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 11.86 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर, 15 सड़कों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 11.86 करोड़ का प्रस्ताव मंजूर, 15 सड़कों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
रामनगर से चिरैयाडाड़ मार्ग से मझौआ नरायनपुर मार्ग संवाद
बस्ती। जिले में 15 और ग्रामीण सड़कों की दशा सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है। ग्रामीण इलाकों की इन खराब सड़कों के नवीनीकरण के लिए 11.86 करोड़ रुपये का टेंडर निकाल दिया गया है। अब नामित फर्म को तीन से पांच माह के भीतर कार्य करके विभाग को सूचित करना होगा। सड़क बन जाने से राहगीर आसानी से फर्राटा भरेंगे।
रुधौली, सदर विधानसभा के साथ कप्तानगंज और हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में चयनित की गईं इन सड़कों का जीर्णोद्धार होने से राहगीरों को सफर करने में सहूलियत मिलेगी। बताया गया कि जल्द ही मुख्य मार्ग को जोड़ने वाली ग्रामीण क्षेत्रों की क्षतिग्रस्त सड़कों की सूरत बदलने वाली है। चयनित सड़कें एक से तीन किमी लंबी हैं। इन सड़कों के कायाकल्प होने से राहगीरों को मुख्यालय तक पहुंचने के लिए आसानी होगी। इसके लिए पहली किस्त के 2.37 करोड़ रुपये भी जारी कर दी गई है।
ग्रामीण इलाकों की सड़कें कई सालों से बदहाल हैं। इसको लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अफसरों ने शासन को प्रस्ताव भेजे थे। सड़क क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी। कई बार हादसे भी हो गए। जनप्रतिनिधियों ने इन सड़कों के मरम्मत व नवीनीकरण के लिए शासन में पत्र भेजा। जिसे अब स्वीकृति मिल गई है। जिला पंचायत सदस्य रजनीश चौधरी ने बताया कि रामनगर चौराहे से चिरैयाडाड़ मार्ग से मझौआ नरायनपुर मार्ग और एनएच-26 नरखोरिया से कांटे खैरा सगरा मार्ग की बदहाली दूर करने के लिए प्रस्ताव भेजे थे।
विज्ञापन
अब स्वीकृति मिल गई है, इससे राहगीरों का सफर आरामदेह होगा। इसके लिए लंबे समय से मांग की जा रही थी। बताया गया कि से सभी सड़कें लोक निर्माण विभाग सीडी-वन के तहत कार्य कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूर्ण है। संबंधित फर्म को तीन से पांच माह के भीतर कार्य करके विभाग को हैंडओवर करना होगा।
-- -- -- --
इन सड़कों का होगा कायाकल्प
-देईसाड़ बानपुर मार्ग।
- महनुआ से दसिया मार्ग।
- पगारेघाट से भरपुरवा होते हुए सियरहवा पक्की गांव धवाय से जगदीशपुर उर्फ नौवांगांव तक मार्ग।
- रामनगर चौराहे से चिरैयाडाड़ मार्ग से मझौवा नारायनपुर मार्ग।
- एनएच-26 नरखोरिया से कांटे खैरा सगरा मार्ग।
- बलुआ कुंड टिनिच मार्ग से सेवई खड़सरपुर मार्ग।
- सोनूपार रामपुर देवरिया मार्ग से निर्माणाधीन मेडिकल बाईपास मार्ग।
- चौरवा दक्षिण द्वारा से मरसठवा मार्ग।
- सोनूपार रामपुर देवरिया किमी. 11 से मूडाडीहा सिकरा मार्ग।
- भानपुर तेनुआ असनहरा से नानुकडीह मार्ग।
- दुबौली मझौवा राम प्रसाद से मुस्लिमपुरवा मार्ग।
- रामनगर मेहौरा चौराघाट का पहुंच मार्ग।
- ग्राम कड़हा के सामने से परसा दमया होते हुए बस्ती-बांसी मार्ग तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य।
- एचएन-26 नरखोरिया से पकरी मार्ग।
- शिवपुर अर्जुनवीरो होते हुए कोहारपुरवा होते हुए सुकरौली मार्ग।
कोट
15 सड़कों पर 11.86 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से अवमुक्त धनराशि के हिसाब से टेंडर निकाल दिया गया है। नामित फर्म को वर्कआर्डर जारी करते हुए तय समय के भीतर कार्य करने के लिए कहा गया है।
-अवधेश कुमार, एक्सईएन निर्माण खंड-वन, पीडब्ल्यूडी बस्ती।