फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   लोकसभा चुनाव: बगैर बैंड बाजे के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बगैर बैंड-बाजे के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM IST
Maharajganj Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव: बगैर बैंड बाजे के प्रत्याशियों ने किया नामांकन
कांग्रेस से राजकिशोर सिंह, भासपा से विनोद ने भरा पर्चा - फोटो : अमर उजाला
बस्ती। चुनाव आयोग का पहरा महा त्योहार को सादगी और शांतिपूर्ण बना रहा है। बैंड-बाजे और भारी जुलूस के साथ नामांकन करने वाले अब सादगी से पहुंचकर पर्चा दाखिल कर रहे हैं। शनिवार को नामांकन करने पहुंचने वालों में प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस प्रत्याशी राज किशोर सिंह तथा भासपा के विनोद राजभर रहे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 12.15 बजे प्रस्तावकों के साथ राजकिशोर सिंह नामांकन करने पहुंचे। कांग्रेस के पूर्व विधायक अफसर यू अहमद की देखरेख में दो सेट में पर्चा दाखिल किया। एक सेट में प्रस्तावक राजकिशोर सिंह के प्रतिनिधि खादिम हुसैन जबकि दूसरे सेट में रणजीत सिंह थे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप पांडेय, जिला उपाध्यक्ष प्रेमशंकर द्विवेदी के अलावा राजकिशोर सिंह के भाई व 2014 के चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे ब्रज किशोर सिंह डिंपल, जिला पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह शानू आदि रहे।
विज्ञापन

मील का पत्थर साबित होगी न्याय योजना
नामांकन कर निकले राजकिशोर सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पूर्वाचल में प्रियंका गांधी की आंधी चल रही है। कांग्रेस की न्याय योजना देश के गरीबों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा का जनता करारा जवाब देने जा रही है। भाजपा के पास कोई मुद्दा ही नहीं है जिसके कारण राष्ट्रवाद की बात कर रही है। कहा कि लोग प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी जैसी छवि देख रहे हैं। कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर बचते रहे। राजकिशोर सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही है जो समाज को बराबर का हिस्सा देती है। इस बार युवा अपना वोट विकास पर देंगे। उनको अब भाजपा के लोग गुुमराह नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भासपा के विनोद ने भरा पर्चा
भाजपा में सहयोगी रही सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रत्याशी विनोद कुमार राजभर ने शनिवार को नामांकन किया। कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन करने पहुंचे विनोद ने भी दो सेट में पर्चा दाखिल किया। पार्टी के वरिष्ठ नेता ब्रजभूषण मिश्र, मनोज राजभर, अमन राजभर, जंगीलाल, नंदलाल, शेषराम, लालसा, कृष्णकुमार और रामसागर की मौजूदगी में लोकसभा चुनाव के लिए पर्चा दाखिल किया। दोपहर करीब 12.30 बजे जुलूस की शक्ल में पहुंचे। कार्यकर्ताओं को शास्त्री चौक पर रोक दिया गया था। जहां वे नामांकन के बाद प्रत्याशी की जीत के पक्ष में नारा लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed