{"_id":"5cae31c5bdec2213ff32d16b","slug":"11554919877-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बभनान चीनी मिल ने 1.06 करोड़ क्विंटल गन्ना पेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बभनान चीनी मिल ने 1.06 करोड़ क्विंटल गन्ना पेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बभनान चीनी मिल ने 1.06 करोड़ क्विंटल गन्ना पेरा
चार मार्च तक क्रय किए गन्ने का हुआ सम्पूर्ण भुगतान
अमर उजाला ब्यूरो
बभनान। वर्तमान पेराई सत्र में बभनान चीनी मिल ने अब तक कुल 1.06 करोड़ क्विंटल से अधिक गन्ना पेरा है। यही नहीं मिल ने चार मार्च तक खरीदे गये गन्ने का कुल मूल्य 2.58 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किसानों के खाते में दिया है।
16 नवंबर को शुरू हुए पेराई सत्र में 89 गन्ना क्रय केंद्रों से खरीद शुरू हुई थी। इसमें से 11 क्रय केंद्रों का संपूर्ण गन्ना खरीद कर बंद कर दिया गया। जबकि मिल गेट सहित 78 क्रय केंद्रों पर अब भी खरीद की जा रही है। बभनान चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक जीबी सिंह ने बताया कि क्षेत्र के संपूर्ण गन्ना पेराई के बाद ही चीनी मिल के सत्र का अवसान होगा। कहा कि गन्ना आयुक्त के आदेशानुसार अगले पेराई सत्र में अस्वीकृत प्रजाति के गन्ने की खरीद चीनी मिल नहीं करेगी। किसानों को चाहिए कि वह उन्नतशील प्रजाति के गन्ने की बुवाई करें। इससे न सिर्फ उन्हें अधिक पैदावार मिलेगी, बल्कि चीनी मिल पर गन्ना सप्लाई करने में भी कोई दिक्कत नहीं होगी।