{"_id":"5c702ecbbdec224b6317bfda","slug":"11550855883-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश पत्र न मिलने से छात्रों ने मचाया बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश पत्र न मिलने से छात्रों ने मचाया बवाल
Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM IST
राकेश पांडेय
Basti
Basti
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
प्रवेश पत्र न मिलने पर छात्रों ने किया हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबौलिया। ब्लॉक क्षेत्र के रमना तौफिर स्थित अंबिकाराम देवी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की परीक्षा थी। छात्रों ने प्रवेश पत्र नहीं मिलने और जिन्हें मिले उनके विषय नहीं होने पर हंगामा किया।
केंद्र पर पहुंचे छात्रों का आरोप है कि महाविद्यालय प्रशासन की ओर से प्रवेश पत्र नहीं दिया जा रहा है। जबकि कुछ छात्रों को प्रवेश पत्र तो मिला लेकिन जिस विषय के थे वे विषय ही प्रवेश पत्र में दर्ज नहीं था। महाविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष के लगभग 12 छात्रों को प्रवेशपत्र नहीं मिला था। एकजुट होकर सभी महाविद्यालय प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पर पहुंची दुबौलिया पुलिस ने छात्रों को शांत कराया लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कोई जिम्मेदार आगे नहीं आया। शिवानी चौरसिया, अंजनी, सुरेश कुमार, कृष्णा यादव, सीता यादव, सतीश सिंह, अंकित वर्मा ने बताया कि हम लोगों ने पूरी फीस जमा कर दी है लेकिन परीक्षा फार्म में जो विषय लिखा उसकी जगह ऐसा विषय लिखा है जिसकी पढ़ाई ही नहीं की है। अंकित वर्मा ने बताया कि मुझे जो प्रवेश पत्र दिया गया है उसे लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचने पर कालेज में प्रवेश ही नहीं दिया गया। बताया गया कि प्रवेश पत्र फर्जी है। छात्रों ने घटना क्रम की जानकारी उपजिलाधिकारी हर्रैया को फोन कर दी। लेकिन कोई पहल नहीं हुई। देर शाम तक छात्र परिसर के बाहर डटे रहे। महाविद्यालय प्रबंधन भी इस संबंध में कुछ भी बोलने से कतरा रहा है।