{"_id":"59beb7a34f1c1b8e688b5015","slug":"11505671075-basti-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिल संचालकों पर गाज गिराने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिल संचालकों पर गाज गिराने की तैयारी
Updated Sun, 17 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबल संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी
बस्ती। लंबे समय से बिजली खंभों के सहारे घर-घर तार पहुंचाकर केबल टीवी का प्रसारण करने वालों पर विभाग ने कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत केबल संचालकों को नोटिस देकर तत्काल खंभों के सहारे बिछाए गए तारों के संजाल हटाने का निर्देश दिया गया है। इसे न हटाए जाने की दशा में विभाग स्वयं इसे हटा कर केबल संचालक पर जुर्माना ठोकेगा।
शहर में बिजली विभाग तीन हजार खंभों के माध्यम से तीस हजार लोगों को बिजली का कनेक्शन दिया है। इन खंभों पर जगह-जगह प्रचार सामग्री और अन्य कार्य में उपयोग कर कुछ लोग लाभ कमा रहे हैं। हालांकि, यह खतरनाक है। बावजूद इसके जिले भर में सड़क किनारे स्थित इन खंभों का प्रयोग जारी है। इसी कारोबार में शामिल केबल टीवी के तारों को घर-घर पहुंचाने का माध्यम जिले भर में यही खंभे हैं। इन खंभों के उपयोग का कोई अनुबंध विभाग से केबल संचालकों का नहीं है। अब शायद केबल के लिए इन संचालकों को स्वयं का खंभा लगाना पड़ेगा क्योंकि बिजली विभाग अपने खंभे से केबल कनेक्शन देने पर एतराज जता रहा है। शनिवार को पूर्वांचल विद्युत वितरण के निदेशक ने प्रदेश के सभी जनपदों को एक पत्र जारी कर यह निर्देश दिया है कि बिजली खंभों का उपयोग करने वाले इन केबलों को तत्काल उतार दिया जाए। इसके लिए केबल संचालकों को नोटिस जारी कर दिया गया है।
विभाग के उपखंड अधिकारी टाउन मनोज सिंह ने कहा कि निदेशक का पत्र मिला है। सभी केबल संचालकों को नोटिस भेजा जा रहा है। इन्हें सप्ताह भर का समय दिया जाएगा। यदि वे केबल हटा लेते हैं तो ठीक है। वरना विभाग अपने संसाधनों से उसे उतरवा कर केबल संचालक पर जुर्माना लगा देगा।